NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार: झगरपुर शिविर में महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार: झगरपुर शिविर में महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
रायगढ़

सुशासन तिहार: झगरपुर शिविर में महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

सरकारी योजनाओं से सशक्त हो रहीं महिलाएं

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 12:48 am
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सुशासन तिहार के अंतर्गत लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर केवल समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा। शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे, जहां स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। आस्था स्व-सहायता समूह भेड़ीमुड़ा द्वारा तैयार आम का अचार, ज्योति स्व-सहायता समूह द्वारा मिक्चर तथा सलोनी एवं रोशनी स्व-सहायता समूह ग्राम पंचायत रेगड़ी द्वारा हल्दी, शुद्ध घी एवं बांस की टोकरी जैसे उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। इन उत्पादों की गुणवत्ता और स्थानीय पहचान ने लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया, जिससे महिला समूहों को आय अर्जन का सशक्त माध्यम प्राप्त हुआ। शिविर के दौरान आजीविका गतिविधियों से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें आगे बढऩे की नई प्रेरणा मिली। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को महतारी वंदन योजना, बिहान योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। इन योजनाओं से प्रेरित होकर महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं और अपने परिवार के साथ-साथ समाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

You Might Also Like

सरकारी स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने सीमित संसाधनों में रचा इतिहास

बिजली कनेक्शन कटने के डर से रसूखदार भी पटा रहे हैं बकाया बिजली बिल

21 को डभरा में होगा 13वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा का मंच

फैक्ट्रियों पर 9 लाख 70 हजार का जुर्माना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इंदिरा नगर में गूँजेगी श्रीहरि की महिमा, सात दिवसीय ‘श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह’ का भव्य आयोजन
Next Article कलेक्ट्रेट की मल्टीलेवल-पार्किंग में चल रहा अवैध वसूली का खेल

खबरें और भी है....

महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
बस्तरांचल में तेजी से हो रहा बैंकिग सुविधाओं का विस्तार-सीएम साय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम-वित्त मंत्री चौधरी
सारंगढ़-बिलाईगढ़, बीजापुर, कोरिया सहित सात जिलों के बदले गए कलेक्टर, 43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर
रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?