जशपुरनगर। जिले में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत गौ-तस्करी के विरुद्ध पुलिस की कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी है। ताजा मामले में थाना फरसाबहार पुलिस ने ग्राम बनगांव के पास घेराबंदी कर 12 नग गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 3 मई को थाना फरसाबहार पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम बनगांव के जंगली रास्ते से भारी मात्रा में गौ वंशों को मारते पीटते हुए, जल्दी जल्दी पैदल हांक कर उड़ीसा राज्य की ओर ले जा रहा है, जिस पर पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु, ग्राम बनगांव रवाना हुआ गया, जहां पुलिस ने पाया कि एक संदिग्ध व्यक्ति 12 नग नग गौ वंशों को पैदल हांक कर, मारते पीटते हुए ले जा रहा है, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा, त्वरित कार्यवाही करते हुए, घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर पर पकड़े गए संदिग्ध ने अपना नाम लड्डू राउत उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम खरहागुड़ा, थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ.ग) का रहने वाला बताया, पुलिस के द्वारा जब उससे गौ वंशों से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग करने पर उसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा उसके कब्जे सभी 12 नग गौ वंशों को बरामद करते हुए, आरोपी के विरुद्ध थाना फरसाबहार में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया उक्त गौ वंश , ग्राम साईं टांगर टोली के एक व्यक्ति का है,जिसके कहने पर वह उक्त गौ वंशों को लेकर बनडेगा होते हुए उड़ीसा ले जा रहा था। पुलिस ने उक्त संदिग्ध को भी चिन्हित कर लिया है, जिसकी पता साजी जारी है, शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पकड़े गए आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक विनोद साय, सुख शरण साय, आरक्षक नीरज तिर्की, नगर सैनिक निर्दोष केरकेट्टा, शिवनंदन साय व सुधीर राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी पर लगातार नजर रखी हुई है, पुलिस ने फरसाबहार क्षेत्र से 12 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर, एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।
पुलिस ने विफल की गौ-तस्करी की कोशिश, 12 गौ-वंश के साथ तस्कर गिरफ्तार



