NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गजमार पहाड़ में 7 को वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा भूमि पूजन व महाभंडारा, पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति की पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गजमार पहाड़ में 7 को वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा भूमि पूजन व महाभंडारा, पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति की पहल
रायगढ़

गजमार पहाड़ में 7 को वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा भूमि पूजन व महाभंडारा, पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति की पहल

lochan Gupta
Last updated: May 5, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta May 5, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहर के अकार्ड प्रीमियम होटल में आज शाम पांच बजे पहाड़ नव निर्माण समिति के सदस्यों ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। अध्यक्ष पवन अग्रवाल व बाबूलाल अग्रवाल वकील ने बताया कि रायगढ़ की गजमार पहाड़ी पर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर जिसे हम पहाड़ मंदिर कहते है, इस मंदिर पर श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर निर्माण 1980 में हुआ था, ये मंदिर रायगढ़ वासियों और आसपास के लोगों के लिए श्रद्धा केंद्र बन चुका है,
उन्होंने बताया कि रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने शासकीय मद से पहाड़ पर विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्गीकरण की घोषणा करी है जिसके अंतर्गत एक और नई सीढ़ी, एक पीछे से सडक़, एक वाच टावर और कई निर्माण बनाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा, इसी कड़ी में ओपी जी इस पहाड़ी पर एक विराट हनुमान जी की मूर्ति स्थापना हेतु जनता से अपील की और इस संबंध में कई लोग आगे आए और एक समिति का पंजीयन कर इस दिशा में आगे प्रक्रिया शुरू की गई है। ये समिति सिर्फ मूर्ति निर्माण के लिए है और आम बैंक खाते में एक रुपए से 11 रुपए, 101 रुपए या यथाशक्ति श्रद्धापूर्वक अधिक से अधिक सर्व समाज और आम जनता से एकत्रित कर इस मूर्ति का निर्माण किया जावेगा। मूर्ति हेतु जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार वास्तुविद् को कार्य सौंपा गया है। 31 फीट ऊँची मूर्ति कांस्य मिश्रित धातु की 9000 किलो की तीन भाग में बन कर 20 फीट के स्ट्रक्चर पर स्थापित की जावेगी, इस स्ट्रक्बर में हाल बनेगा जो भजन, योग आदि हेतु उपयोग किया जावेगा। श्री हनुमान जी की स्थापित होने वाली प्रतिमा का भूमि पूजन 7 मई को किया जावेगा। भूमि पूजन सायं 5.30 बजे से गजमार पहाड़ी पर मूर्ति स्थल पर शुरू होगा, भूमि पूजन में ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहेंगे। और नीचे बंसीवट विवाह घर में भजन संध्या, भंडारा प्रसाद वितरण सात बजे से दस बजे तक जारी रहेगा, इस दौरान, ड्रोन द्वारा उड़ते हुए हनुमान जी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं समिति के सदस्यों द्वारा पिछले बीस दिनों से रायगढ़ के 40 से अधिक कई समाज, समिति, कालोनी कमेटियों, संस्थाओं के साथ बैठक कर उनसे और उनके सदस्यों से भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है, कई समाज, संस्थाओं ने पूर्ण उत्साह से शामिल होने और सहयोग की सहमति दी है। अभी भी कई समाज से बैठक होने वाली है और फोन द्वारा संपर्क किया जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम में 10000 से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। जिला प्रशासन पुलिस विभाग और ट्रैफिक पुलिस को जानकारी देकर अनुमति ली गई है। वहीं इस अवसर पर समिति से डॉ पवन अग्रवाल, बाबूलालअग्रवाल वकील, विकास केडिया, उमेश थवाईत, कल्पेश पटेल, दीपक डोरा, गणेश यादव, एस डी यादव इंजीनियर, चक्रधर पटेल सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही।

You Might Also Like

महापौर चौहान ने किया वार्ड क्रमांक 48 का निरीक्षण

रुचिदा गांव में युगल साहू स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

हायर सेकेंडरी स्कूल औराईमुड़ा में गुरु पूर्णिमा का आयोजन

ट्रेन से कटकर युवक ने की दी जान

ट्रेन से गिरकर यात्री की हुई मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रशासन की त्वरित पहल : सोनसाय को मिला 44,195 रूपए की सेटलमेंट राशि
Next Article रेलवे के मोतीबाग वर्कशॉप को प्रतिष्ठित ग्रीनको गोल्ड प्रमाणन

खबरें और भी है....

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी
औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन
पान दुकान के पीछे गांजे की तस्करी, 62 हजार का गांजा पकड़ाया, झडिय़ों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार
सुशासन तिहार का आगाज, 5 चरणों में लगेंगे 27 शिविर, जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से होगा समस्याओं का निराकरण

Popular Posts

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?