NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जेसीआई रायगढ़ सिटी की ‘दिल से दिल तक’ कार्यशाला में सिखाए गए सुखी दांपत्य के सूत्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जेसीआई रायगढ़ सिटी की ‘दिल से दिल तक’ कार्यशाला में सिखाए गए सुखी दांपत्य के सूत्र
रायगढ़

जेसीआई रायगढ़ सिटी की ‘दिल से दिल तक’ कार्यशाला में सिखाए गए सुखी दांपत्य के सूत्र

lochan Gupta
Last updated: May 5, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta May 5, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा स्थानीय होटल श्रेष्ठ में 3 मई को रिश्तों की प्रगाढ़ता और आपसी समझ पर आधारित एक विशेष ट्रेनिंग सेशन ‘दिल से दिल तक’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के 25 से अधिक जोड़ों (कपल्स) ने हिस्सा लिया और अपने वैवाहिक जीवन को और अधिक मधुर बनाने के गुण सीखे। मुख्य प्रशिक्षिका एवं प्रसिद्ध लाइफ कोच सीए सपना गोलछा ने ‘रिलेशनशिप बिल्डिंग’ विषय पर एक्टिविटी बेस्ड प्रोग्राम संचालित किया।
उन्होंने पति-पत्नी के बीच संवाद की कमी को दूर करने और एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक हिस्सा ‘कैंडल लाइट सेशन’ रहा, जिसमें जोड़ों ने शांत वातावरण में एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। प्रशिक्षिका ने समझाया कि कैसे छोटी-छोटी बातें और सही संवाद बड़े मतभेदों को खत्म कर सकते हैं। जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार और रिश्तों के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया है, इसी उद्देश्य से इस सार्थक सत्र का आयोजन किया गया। 25 से ज्यादा कपल्स की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को बेहद सफल बनाया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सचिव जेसी वेदांग बेरीवाल, कोषाध्यक्ष जेसी शुभम गोयल, उपाध्यक्ष (ट्रेनिंग) जेसी सुमित मित्तल और कार्यक्रम निर्देशक जेसी एकांश अग्रवाल की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस अनूठे अनुभव के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

You Might Also Like

योग-कर्मसु कौशलम्- योग से आती है हमारे कर्मों में कुशलता और हम बन जाते हैं आत्मनिर्भर : रश्मि शर्मा

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

शारीरिक शिक्षा को स्कूलों में अनिवार्य विषय बनाने बिगुल बजाया व्यायाम शिक्षकों ने

घर घुसकर महिला से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

स्कूल में लगे ट्रांसफार्मर को ले उड़े चोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article साय सरकार निजी करण को बढ़ावा दे रही है – सिंह देव
Next Article शहर की बेटी शुभी चौबे ने बढ़ाया मान, पीएमश्री नटवर स्कूल में 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ बनीं आठवीं क्लास टॉपर

खबरें और भी है....

तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
कचरे के शेड में भविष्य गढऩे को मजबूर देश के नवनिहाल
बंदरों को पकडऩे के लिए लगाए गए पिंजरे
स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डाक्टरों ने शुरू किया हड़ताल
रेत के साम्राज्य पर प्रशासन का कहर, 20 से अधिक डंपर अवैध बालू जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?