NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आईपीएल में ऑनलाइन सट्टे पर एक्शन, रेप-डकैती केस का आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आईपीएल में ऑनलाइन सट्टे पर एक्शन, रेप-डकैती केस का आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

आईपीएल में ऑनलाइन सट्टे पर एक्शन, रेप-डकैती केस का आरोपी गिरफ्तार

82 हजार जब्त, खेलने वाला युवक भी पकड़ाया

lochan Gupta
Last updated: May 4, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta May 4, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में भी शामिल रह चुका है। पुलिस ने सट्टा खेलने वाले एक अन्य युवक को भी पकड़ा है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत रविवार को कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि कुरकुट नदी पुल के पास पंजाब किंग्स इलेवन और गुजरात टाइटन्स के मैच पर बॉल-टू-बॉल ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना (28) को पकड़ा। उसके मोबाइल से सट्टे से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड, लेन-देन और दांव की जानकारी मिली।
जांच में सामने आया कि रूपधर पटेल (22) ने आरोपी को 1500 ऑनलाइन ट्रांसफर कर सट्टा खेला था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने सट्टा खेलने की बात स्वीकार की।दोनों के पास से मोबाइल, कैश और अन्य सामान सहित 82,000 से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

पुराना अपराधी, रेप और डकैती केस में शामिल

पुलिस जांच में पता चला कि चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मार्च 2023 में दुष्कर्म का केस दर्ज है। जमानत के बाद रायपुर पंडरी में डकैती की वारदात शामिल रहा। लंबे समय से फरार रहते हुए ओडिशा-रायपुर-रायगढ़ में नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था।

एसएसपी की चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सट्टा खेलने और खिलाने वाले दोनों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। युवाओं से अपील है कि ऐसे अवैध गतिविधियों से दूर रहें, वरना कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

You Might Also Like

चैतन्य टेक्नीको स्कूल में किया गया पौधारोपण

पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास, आरोपी पति को पांच साल की सजा

करण चौधरी ने लिया पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद

टीपाखोल का अस्तित्व बचाने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

बनोरा की जिगना शाखा के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मिला 52 मरीजों को इलाज का लाभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालत में मौत
Next Article चक्रधर क्लब बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज

खबरें और भी है....

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
केलो नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी
धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म
मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत न्याय, एक्शन में दिखे एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?