NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, चाकूबाज-शराब तस्कर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायपुर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, चाकूबाज-शराब तस्कर गिरफ्तार
रायपुर

रायपुर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, चाकूबाज-शराब तस्कर गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: May 4, 2026 11:23 pm
By lochan Gupta May 4, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार शाम पुलिस ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सख्त तेवर दिखाए। शहर के मध्य जोन में 3 घंटे तक चले विशेष चेकिंग अभियान में चाकूबाज और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई की गई। साथ ही ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों पर भी शिकंजा कसा गया। यह अभियान शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलाया गया। पुलिस आयुक्त के निर्देश और मध्य जोन के पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में पूरे इलाके में रणनीतिक तरीके से नाकेबंदी कर एरिया सीलबंदी की गई। प्रमुख चौराहों पर बैरिकेड्स लगाकर हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की बारीकी से जांच की गई।
अभियान के दौरान कालीबाड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, अग्रसेन धाम टर्निंग और फुंडहर चौक (एक्सप्रेस-वे) जैसे संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए। पुलिस की टीमों ने वाहनों की तलाशी ली और संदिग्धों से पूछताछ की। इसके अलावा पेट्रोलिंग टीमों के साथ एक विशेष टीम को अड्डेबाजी करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए तैनात किया गया, ताकि मौके से भागने की कोशिश करने वालों को तुरंत पकड़ा जा सके।
मौदहापारा थाना क्षेत्र में दुर्गा कॉलेज के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम गणेश वर्मा (21) निवासी अशोक नगर बताया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह गंज थाना क्षेत्र में शराब भ_ी के पास गोपाल दास मानिकपुरी (37) को पकड़ा गया। उसके पास से भी धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती दिखाई गई। ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन गाडिय़ों से अवैध फिल्म हटवाई गई और चालानी कार्रवाई की गई। मध्य जोन के पुलिस उपायुक्त का कहना है कि, इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग

मेकाहारा से हत्या मामले का कैदी फरार

छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा

बस्तर संभाग के 26 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा

बेटियों की शिक्षा से पीढिय़ाँ होती हैं शिक्षित : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रमिकों ने मुख्यमंत्री को के साथ बैठकर खाया बोरे बासी
Next Article सपना को लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी : सीएम

खबरें और भी है....

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
केलो नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी
धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म
मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत न्याय, एक्शन में दिखे एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?