NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर
रायगढ़

गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर

आधुनिक तकनीक और मेहनत से मिला शानदार उत्पादन, आय में कई गुना हुई वृद्धि, अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा

lochan Gupta
Last updated: May 2, 2026 11:06 pm
By lochan Gupta May 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। पारंपरिक धान की खेती पर निर्भर रहने वाले श्री आनंदराम सिदार सीमित आय में अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। लेकिन राष्ट्रीय बागवानी मिशन की गेंदा क्षेत्र विस्तार योजना से जुडऩे के बाद उनकी जीवन की दिशा ही बदल गई। गेंदा फूल के उत्पादन से उन्हें 3 लाख रुपए से अधिक की आमदनी प्राप्त हुई। आज उनकी यह सफलता पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कोडक़ेल के कृषक श्री आनंदराम सिदार आज आत्मनिर्भरता, नवाचार और समृद्धि की सशक्त मिसाल बनकर उभर रहे है। वर्ष 2025-26 में उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से उन्होंने 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में गेंदा फूल की खेती शुरू की। यह निर्णय उनके लिए जोखिम भरा जरूर था, लेकिन विभागीय तकनीकी सहयोग, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और समय पर की गई कृषि क्रियाओं ने उनकी मेहनत को सफल बना दिया।
श्री सिदार ने आधुनिक खेती पद्धतियों को अपनाते हुए अपने खेत में लगभग 44 क्विंटल गेंदा फूल का उत्पादन प्राप्त किया। यह उत्पादन उनके लिए न केवल एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यदि किसान सही दिशा और तकनीकी सहयोग के साथ कार्य करें, तो वे पारंपरिक खेती से कहीं अधिक लाभ कमा सकते हैं।उद्यानिकी विभाग द्वारा समय-समय पर दिए गए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उनकी खेती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गेंदा फूल के उत्पादन से श्री आनंदराम सिदार को 3 लाख रुपए से अधिक की आमदनी प्राप्त हुई। पहले वे धान की खेती से लगभग 10 क्विंटल उत्पादन कर केवल 31 हजार रुपए की आय अर्जित करते थे, जिसमें से खर्चों के बाद मात्र 22 हजार रुपए का लाभ ही बचता था। उनके उदाहरण को देखकर अन्य किसान भी गेंदा जैसी नगदी फसलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और राष्ट्रीय बागवानी मिशन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। रायगढ़ जिले में उद्यानिकी विभाग की सक्रिय पहल और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से फूलों की खेती अब एक लाभकारी और टिकाऊ विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है।

You Might Also Like

भाजपा के 18 पार्षद प्रत्याशियों में फंसा पेंच

वेटरन कप वन ड्यूज के विजेता रहे एस जी इलेवन

जामगांव स्कूल के बच्चों ने किया अडानी पावर लिमिटेड का शैक्षणिक भ्रमण

मंडी में धान-कटौती के विरोध में सडक़ पर उतरे किसान

आत्महत्या के लिए युवती को उकसाना महंगा पड़ा, आरोपी जेल दाखिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर डॉ संजय कनौजे व जिला पंचायत अध्यक्ष पांडे ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
Next Article बिलासपुर रेलवे स्टेशन में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

खबरें और भी है....

निर्माण गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही -सीएम साय
आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद, डीआरजी के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल
मॉडिफाई साइलेंसर व तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों पर गिरी पुलिस की गाज
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के भवन का भूमिपूजन आज
आज से मिलेगी आईपीएल टिकट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्माण गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?