सारंगढ़। जिला प्रशासन व खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा 21 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के कर कमरों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा,कौशल ठेठवार, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक ने अतिथि का पुष्पहार से स्वागत किया। मंच पर अरुण गुड्डू यादव, गोल्डी नायक, जयप्रकाश बानी, मो. काशिम, मोहम्मद खलील, त्रिलोक, विजेंद्र गुड्डू यादव, भोगेंद्र, कैजार, अब्बास अली विशेष रूप से आसींन रहे। उक्त समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर डाँ संजय ने कहा कि – पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि धैर्य, टीम वर्क व अनुशासन जैसे गुण सिखाते हैं। इस शिविर का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।
जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे जी ने कहा कि खिलाड़ी अनुशासित होता है खेल भावना के साथ-साथ समाज या अपने जीवन में किसी भी मोड में चाहे वह कोई सा भी क्षेत्र हो उसके प्रदर्शन में आत्म विश्वास साफ झलकता है खेल हमेशा एक अलग व्यक्ति के रूप में पहचान दिलाता है। आप सभी नन्हे बच्चे युवा खिलाड़ी खूब मेहनत करें सरकार के द्वारा यह शिविर आपके लिए बहुत लाभ दायक होगी।डिप्टी कलेक्टर व जिला खेल प्रभारी शिक्षा शर्मा ने जिला कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 21 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के विषय पर जान कारी दी।
और कुछ अन्य विधाओं को भी इसमें शामिल करने की बात कही साथ ही आवेदन नामांकन पत्र के साथ अधिक से अधिक संख्या में नन्हे युवा खिलाडिय़ों की उपस्थिति की अपील भी की और मीडिया के माध्यम से अनुरोध करते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने की बात कही। उन्होंने खेल प्रशिक्षकों से युवा प्रतिभावान खिलाडिय़ों को आगे लाने और शिविर में शामिल करने पर भी जोर दियें। गोल्डी नायक ने कहा खिलाडिय़ों खेल मैदाने के क्षेत्र में सुविधाओं के लिए हमने निरंतर मांग की जिसे कलेक्टर डाँ संजय कन्नौजे ने पूरा कियें हम सभी खेल प्रेमी वरिष्ठ खिलाड़ी और खेल संघ आपका आभार व्यक्त करते है।कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक आरती शुक्ला, ममता साहू, राजाराम उराव, रमिंज रजा, भोलू यादव, अल्ताफ खान तौफीक उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ आरबी तिवारी ने किया। जिन्होंने नशा मुक्ति और स्वच्छता की शपथ दिलाई व आभार व्यक्त कियें।
कलेक्टर डॉ संजय कनौजे व जिला पंचायत अध्यक्ष पांडे ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
खेलों से होता है सर्वांगीण विकास जीवन के लिए खेल जरूरी : डॉ संजय



