NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गोयल फार्मेसी, अपेक्स, चिल्ड्रन व मेट्रों अस्पताल का हुआ निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गोयल फार्मेसी, अपेक्स, चिल्ड्रन व मेट्रों अस्पताल का हुआ निरीक्षण
रायगढ़

गोयल फार्मेसी, अपेक्स, चिल्ड्रन व मेट्रों अस्पताल का हुआ निरीक्षण

फुड एवं सेफ्टी विभाग की सघन जांच अभियान जारी

lochan Gupta
Last updated: May 1, 2026 11:32 pm
By lochan Gupta May 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ‘सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले स्तर पर संचालित यह अभियान 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक जिलेभर में निरंतर जारी है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री एवं औषधियां उपलब्ध कराना है।
इसी कड़ी में आज 1 मई को रायगढ़ शहर के विभिन्न अस्पतालों एवं उनसे संबद्ध फार्मेसी प्रतिष्ठानों में वैक्सीन स्टोरेज की कोल्ड चेन व्यवस्था का विशेष निरीक्षण एवं सघन जांच की गई। जांच के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया।
कार्यवाही के अंतर्गत अपेक्स फार्मेसी (छातामुड़ा बायपास), गोयल फार्मेसी (छातामुड़ा), श्री चिल्ड्रन हॉस्पिटल (लोचन नगर) एवं मेट्रो हॉस्पिटल, रायगढ़ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण, निर्धारित तापमान के अनुरक्षण, कोल्ड चेन की सतत निगरानी, स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण प्रणाली की विस्तार से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कोल्ड चेन प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान अवधि के दौरान यदि कहीं भी अनियमितता या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा संचालित इस अभियान के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, बल्कि आमजन के बीच सुरक्षित दवा और शुद्ध आहार के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे दवा एवं खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और प्रमाणिकता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

You Might Also Like

रायगढ़ की बेटियाँ क्रिकेट में आगे- सुनील रामदास

November 14, 2023

चोरी के आरोप में किशोर की बंधक बनाकर बेदम पिटाई

गुरुनाम सिंह को सौंपी गई घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

जोबी महाविद्यालय में धुमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article
Next Article ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 10 क्लब के 170 खिलाड़ी शामिल

खबरें और भी है....

सचिव की कलेक्टरों को दो टूक, अवैध रेत खनन पर हो सख्ती से कार्रवाई- पी.दयानंद
ट्रैक्टर में ट्राली जोडऩे के दौरान हाइड्रोलिक से दब कर श्रमिक की मौत
चपले के आशीष मेडिकल में उपचार के दौरान युवक की मौत
8 जुआरियों से 24 हजार नकद बरामद, पकड़े गए जुआरियों में दो गुंडा बदमाश
दो बाइक में भिडंत, घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सचिव की कलेक्टरों को दो टूक, अवैध रेत खनन पर हो सख्ती से कार्रवाई- पी.दयानंद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?