NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर मंडल की पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर मंडल की पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
बिलासपुर

बिलासपुर मंडल की पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

lochan Gupta
Last updated: April 30, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta April 30, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। भारतीय रेलवे की ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ परिकल्पना को साकार करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है। मंडल के 09 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आईएसओ 14001:2015 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली का प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं मंडल यांत्रिक अभियंता, के प्रभावी नेतृत्व में संभव हुई है। यह प्रमाणन अत्यंत सघन एवं चुनौतीपूर्ण ऑडिट प्रक्रिया के उपरांत प्रदान किया गया, जिसमें स्टेशनों की स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता एवं पर्यावरण जागरूकता जैसे विभिन्न पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, कोरबा, अनूपपुर, पेंड्रारोड, शहडोल, उमरिया एवं अंबिकापुर सहित कुल 09 स्टेशनों को पर्यावरण अनुकूल कार्यप्रणाली के लिए यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि मंडल पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग द्वारा सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय करते हुए इन स्टेशनों पर अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा प्रदूषण नियंत्रण के उच्च मानकों को रिकॉर्ड समय में लागू किया गया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन एजेंसी द्वारा यह प्रतिष्ठित प्रमाणन प्रदान किया गया। आईएसओ 14001:2015 प्रमाणन प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि बिलासपुर मंडल न केवल उत्कृष्ट रेल संचालन के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति भी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। रेल प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की पर्यावरण अनुकूल पहलों को बढ़ावा देते हुए यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

You Might Also Like

हरीश दुहन ने एसईसीएल सीएमडी का संभाला पदभार

पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मिली राहत

स्काउट-गाइड द्वारा बाल दिवस पर भव्य ‘बाल मेला’ का आयोजन

प्रदेश में प्राचार्यों के प्रमोशन पर हटी रोक

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विशेषज्ञ डॉक्टरों की कैजुअल्टी ड्यूटी पर स्वास्थ्य संचालनालय सख्त
Next Article एसईसीएल मुख्यालय के 10 कर्मियों को दी गयी विदाई

खबरें और भी है....

जम्मू पहली बार पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से सीधे कश्मीर से जुड़ा
1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा
आज से शुरू होगा सुशासन तिहार 2026, 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान
4 मई को आएंगे रियल रिजल्ट, भाजपा की लहर नहीं दिखेगी सुनामी -वित्तमंत्री ओपी चौधरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जम्मू पहली बार पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से सीधे कश्मीर से जुड़ा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?