रायगढ़। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10जी एवं 12जी का रिजल्ट आज जारी हो गया है। वही रायगढ़ जिले के पूर्वांचल स्थित हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली के छात्र लोकनाथ मेहर ने पूरे प्रदेश में 12जी में 6 वा स्थान हासिल करके टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। साथ ही शासकीय हेमसुंदर गुप्ता उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय महापल्ली सहित रायगढ़ को गौरवान्वित कर दिया है।
मीडिया से बातचीत में लोकनाथ मेहर ने कहा कि बायोलॉजी से 12जी में 97.2: हासिल करके प्रदेश में 6वा स्थान आए है। लोकनाथ ने आगे बताया कि वे खेलखुद पर कम ध्यान देते थे एवं दिन भर में 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता बुनकर है। और माता हाउसवाइफ है । इनकी दो और बहन भी है जो कालेज में पढ़ाई कर रही है। लोकनाथ आगे चलकर नीट क्रैक करके एमबीबीस डॉक्टर बनकर सेवा करना चाह रहे है। क्षेत्र के नाम रोशन करने वाले छात्र लोकनाथ को शाला विकास समिति की ओर से प्रोत्साहन राशि के तौर पे 50000 रुपए नगद दिया जाएगा। विशेष बात यह देखी गई कि खुशी के इस क्षण को साझा करने पिता घर पर नहीं बल्कि अपने कर्म क्षेत्र में सावित्री व्रत के धागा बेचने बाहर गांव गांव निकल गए थे।
पूर्वांचल के गौरव बुनकर के बेटे लोकनाथ ने रायगढ़ का बढ़ाया मान
12वीं में पूरे प्रदेश में 6 वा स्थान हासिल कर किया नाम रोशन



