NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नशीली दवाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > नशीली दवाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक
जशपुरनगर

नशीली दवाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

72 लीटर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 29, 2026 11:21 pm
By lochan Gupta April 29, 2026
Share
3 Min Read

पत्थलगांव/जशपुरनगर। पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चंदागढ़ में पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप का जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई में आरोपी के पास से लगभग 1.44 लाख रुपये मूल्य की 720 नग नशीली सिरप जब्त की गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 28 अप्रैल को मुखबीर से डीआईजी व एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोंगरो कोंडाबहरी निवासी अरुण यादव अपने किराये का कमरा ग्राम चंदागढ में नशीली मादक पदार्थ सिरप काफी मात्रा में डंप कर बिक्री कर रहा है, इस सूचना पर उन्होंने तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध््राुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक टीम गठन कर आगामी कार्रवाई के लिए रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताए अनुसार ग्राम चंदागढ़ अरुण यादव का किराये का कमरा मेन रोड किनारे में जाकर गवाहों के समक्ष वहां अरुण यादव के उपस्थित मिलने पर नशीली कफ सिरप रखने के संबंध में पूछताछ करने पर पहले तो वह टाल मटोल करने लगा फिर गवाहों के समक्ष उसके मकान की तलाशी लेने पर कमरे के अन्दर लकड़ी का तख्त के नीचे अलग-अलग खाखी रंग के छह कार्टून में 06 कार्टून में 100 एमएल वाला कुल 720 नग ऑनरेक्स कफ सिरफ कुल मात्रा 72000 एमएल (72 लीटर) कीमत रू.144720 रूपये का मिलने पर आरोपी अरुण यादव को अभिरक्षा में लिया गया एवं उक्त कफ सिरप को जप्त किया गया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथनानुसार घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, 01 नग मोबाईल भी जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 8.21 (ग) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाए जाने पर उसे 28 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत पांडेय, सहायक उप निरीक्षक लखेश साहू,प्रधान आरक्षक कमलेश्वर वर्मा, आरक्षक 568 राजेंद्र, आरक्षक 8 पदम वर्मा, आरक्षक 667 देव सिंह एक्का, आरक्षक 787 अनिल कश्यप इत्यादि का योगदान रहा है। डीआईजी व एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह की आमजन से अपील अपने आसपास हो रहे अवैध गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस को देकर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं, सूचना देने वाले का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।

You Might Also Like

चोरी के अलग-अलग 3 मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं मितानिन माधुरी पैंकरा

सीएम साय की एक और बड़ी सौगात

सियान गुड़ी बना वरिष्ठ नागरिकों के लिए संपूर्ण सेवा केंद्र

नारी शक्ति समाज की सजग प्रहरी : शशि मोहन सिंह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने जशपुर जिले को दी ऐतिहासिक सौगात
Next Article रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन का शुभारंभ

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषित किए 10वीं-12वीं के परिणाम
पूर्वांचल के गौरव बुनकर के बेटे लोकनाथ ने रायगढ़ का बढ़ाया मान
24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब
कुख्यात गौ तस्कर रब्बुल खान ने किया सरेंडर
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषित किए 10वीं-12वीं के परिणाम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?