NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भव्य विष्णु महायज्ञ एवं बटुक संस्कार संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > भव्य विष्णु महायज्ञ एवं बटुक संस्कार संपन्न
सारंगढ़

भव्य विष्णु महायज्ञ एवं बटुक संस्कार संपन्न

समाज भवन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की 20 लाख की घोषणा

lochan Gupta
Last updated: April 23, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta April 23, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। आस्था, परंपरा, सामाजिक एकजुटता का एक अभूतपूर्व संगम तमनार की पावन धरा पर देखने को मिला। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के तत्वाधान में आयोजित विष्णु महायज्ञ एवं बटुक संस्कार कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में वैष्णव धर्मावलंबियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई बड़ी घोषणा रही। सांसद राधेश्याम राठिया के विशेष निवेदन पर मुख्यमंत्री ने वैष्णव समाज के भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा भवन निर्माण के लिए 5 डिसमिल जमीन दान देने की घोषणा ने समाज के हर्ष को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया ने समाज के साथ अपने गहरा जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने कहा वैष्णव समाज मेरे गुरु भाई के समान है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे भी वैष्णव समाज के द्वारा ही तुलसी कंठी पहनाई गई है। समाज की सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर हूँ। राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव के एक आह्वान पर छग के कोने-कोने से समाजसेवी तमनार पहुंचे। समाज को संबोधित करते हुए उन्होंने एकता और शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोडऩा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एक जुट होकर सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखन दास वैष्णव राष्ट्रीय महा सचिव, पूरन दास वैष्णव प्रांतीय अध्यक्ष, लतारानी वैष्णव, जानकी दास वैष्णव उप महासचिव, विश्व नाथ बैरागी प्रदेश युवा अध्यक्ष जगन्नाथ बैरागी प्रदेश मीडिया प्रभारी, भूषण दास वैष्णव जशपुर जिलाध्यक्ष, हीरा दास वैष्णव शक्ति जिला, लखन दास वैष्णव सारंगढ़, मोहर दास वैष्णव, वासुदेव वैष्णव, ईश्वर दास सरिया, पुरुषोत्तम वैष्णव सरिया, इसके साथ ही अशोक दास वैष्णव उप महा सचिव, कामेश्वर वैष्णव उप महा सचिव, महा मंडलेश्वर मुरली शरण वैष्णव, रेखा वैष्णव रायगढ़ जिलाध्यक्ष, श्रीमती प्रभा दास वैष्णव, अमित वैष्णव डोंगरगढ़, कमलेश वैष्णव दुर्ग,तरुण वैष्णव प्रांतीय युवा महासचिव दिलीप कुमार वैष्णव दुर्ग, राजेश्वर वैष्णव भिलाई, सुरेन्द्र वैष्णव दुर्ग, कमल दास वैष्णव कवर्धा अध्यक्ष, पण्डरिया पूर्व महेश वैष्णव राजनांदगांव मंडल अध्यक्ष, प्रद्युम्न दास वैष्णव पूर्व महामंडलेश्वर राजनांदगांव, गुलाब दास वैष्णव, भरत दास वैष्णव सचिव,कृष्ण कुमार दास वैष्णव उप सभापति दिव्य शंकर वैष्णव तमनार युवा मोर्चा अध्यक्ष, ओम प्रकाश बैरागी संयोजक तमनार, मनबोध दास वैष्णव वरि. सदस्य विनय कुमार वैष्णव संरक्षक ईरा वैष्णव रायगढ़ राजेन्द्र वैष्णव लैलूंगा अविनाश वैष्णव लैलूंगा, तुलसी दास वैष्णव लैलूंगा, जयप्रकाश वैष्णव, सुश्री तिलोत्तमा वैष्णव, खीरोद्रो दास वैष्णव, रामेश्वर बैरागी, पुरुषोत्तम वैष्णव सहित सैकड़ों पदाधिकारी कार्यक्रम के दूसरे दिन शिरकत कर समाज की एकता का परिचय दिया।

You Might Also Like

समर कैंप में बैडमिंटन खिलाडी ले रहे ट्रेनिंग

जब चाहे तब चंद्रपुर में नो एंट्री और जब साहब का मर्जी हो तब नहीं लगता नो एंट्री

खनिज विभाग की कार्यवाही, 2 जेसीबी व 5 ट्रेक्टर जप्त

एसडीएम की दबीश, छैलफोरा में 5 पोकलेन और 1 जेसीबी जब्त

20 दिसंबर तक नहीं करेंगे राइस मिलर्स कस्टम मिलिंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
Next Article सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?