NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने सट्टा का मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने सट्टा का मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
रायगढ़

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने सट्टा का मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा

सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम की सटीक कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: April 23, 2026 12:36 am
By lochan Gupta April 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चक्रधरनगर पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के मुख्य आरोपी देव बंसल पिता प्रमोद अग्रवाल उम्र 21 वर्ष पता पाल्म बेलेजियो फ्लैट नंबर एफ 202 थाना पण्डरी जिला रायपुर हामु पुरानी हटरी खरसिया जिला रायगढ छ0ग0 को रायपुर स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया है।
विदित हो कि 16 फरवरी को चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ फून्नु एवं विनय अग्रवाल को इंग्लैंड और इटली के बीच चल रहे टी-20 क्रिकेट मैच पर मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खरसिया निवासी गगन अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा संचालन करना स्वीकार किया था, गिरफ्तार दोनों आरोपी – आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ फून्नु पिता श्यामसुंदर अग्रवाल उम्र 38 वर्ष पता फ्लैट नं. 110 हिमालया हाईट्स थाना चक्रधरनगर रायगढ, आरोपी विनय अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल उम्र 49 वर्ष पता सांगीतराई थाना जूटमिल रायगढ़ को थाना चक्रधरनगर के धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध की धारा 7 के तहत रिमांड पर भेजा गया। इसी कड़ी में 11 मार्च को चक्रधरनगर पुलिस ने फरार आरोपी गगन अग्रवाल पिता अनूप अग्रवाल 27 साल निवासी गंज बाजार खरसिया को हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में जब पूरे नेटवर्क की गहन जांच की गई, तब सामने आया कि आरोपी गगन अग्रवाल, देव बंसल और अन्य साथी मिलकर इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फोनपे के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी लगातार स्थान बदलकर अन्य राज्यों में छिपकर इस अवैध गतिविधि को संचालित कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी देव बंसल का प्रमोद अग्रवाल उम्र 21 साल थाना पंडरी जिला रायपुर हाल मुकाम पुरानी हटरी खरसिया के कब्जे से आईफोन 16 प्रो जब्त किया गया है, जिसमें विभिन्न राज्यों की यात्रा से संबंधित टिकट, ऑनलाइन लेनदेन के रिकॉर्ड और क्रिकेट सट्टा से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। आरोपी की संलिप्तता गगन अग्रवाल और विनय अग्रवाल के साथ ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस जांच में इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों के भी प्रमाण मिले हैं, जिन्हें प्रकरण में आरोपी बनाया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

You Might Also Like

मेकाहारा विस्तार के लिए भूमि चिन्हाकित करने पहुंचे कलेक्टर

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने कलाकारों के साथ मिलकर बंजारी मंदिर में किया गया पौधारोपण

पीएम आवास 2.0 के लिए शहर के वार्डों में लग रहे शिविर

वसूलीबाज सचिव के खिलाफ जांच दल गठित

जेएसपीएल में धूमधाम से मनी देव शिल्पी की जयंती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पार्षद के भाई व परिवार के साथ हुई मारपीट
Next Article काम में लापरवाही पर ठेकेदार को किया गया ब्लैकलिस्टेड

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
काम में लापरवाही पर ठेकेदार को किया गया ब्लैकलिस्टेड
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने सट्टा का मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
पार्षद के भाई व परिवार के साथ हुई मारपीट
महिला आरक्षण पर कांग्रेस का ढोंग नहीं चलेगा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?