NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो बड़े सट्टा खाईवालों ने किया सरेंडर, ऑपरेशन अंकुश का दिखा असर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दो बड़े सट्टा खाईवालों ने किया सरेंडर, ऑपरेशन अंकुश का दिखा असर
रायगढ़

दो बड़े सट्टा खाईवालों ने किया सरेंडर, ऑपरेशन अंकुश का दिखा असर

आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज थे

lochan Gupta
Last updated: April 23, 2026 12:31 am
By lochan Gupta April 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में पुलिस सट्टा और जुआ के खिलाफ ऑपरेशन अंकुश चला रही है। इसके तहत शहर के दो बड़े सट्टा खाईवालों ने सरेंडर कर दिया। दोनों के खिलाफ पहले से थानों में केस दर्ज थे और वे फरार थे। सरेंडर के बाद उन्होंने दोबारा सट्टा नहीं चलाने की बात कही है।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत जुआ-सट्टा के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में सट्टा लिखने वालों के साथ-साथ पहली बार बड़े खाईवालों पर भी कार्रवाई हो रही है। इसी दबाव के चलते फरार चल रहा आरोपी हेमराज बरैठ उर्फ पप्पू बरैठ ने बुधवार को स्स्क्क शशि मोहन सिंह के सामने आकर सरेंडर कर दिया। एसएसपी ने उसे समझाइश दी कि वह अवैध काम छोडक़र समाज की मुख्य धारा में जुड़ें। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ शानू ने भी कोतवाली थाने में जाकर सरेंडर किया।

थानों में कई अपराध दर्ज

हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ (34 साल), निवासी कबीर चौक का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। साल 2023 में उसके खिलाफ चक्रधरनगर थाने में सट्टा के दो मामले दर्ज हुए थे। इसके बाद 2024 और 2025 में जूटमिल थाने में एक-एक मामला दर्ज किया गया। साल 2026 में कोतवाली और पुसौर थाने में भी सट्टा मामलों में उसका नाम सामने आया। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसके पिता कंगालू बरेठ भी सट्टा कारोबार से जुड़े रहे हैं, जिनके खिलाफ जूटमिल थाने में 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

आरोपी को रिमांड में जेल भेजा

आरोपी मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ शानू (36 साल), निवासी मधुबनपारा के खिलाफ इस साल कोतवाली थाने में जुआ अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत चार मामले दर्ज किए गए हैं। पहले गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र दीप (बापूनगर निवासी) ने बताया था कि वह शानू और उसके साले एजाज खान के लिए कमीशन पर सट्टा लिखता था। इस मामले में एजाज खान अभी फरार है। कोतवाली पुलिस ने शानू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

अवैध गतिविधियों की पुलिस को सूचना दें

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जुआ-सट्टा जैसे अवैध कार्य न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर करते हैं। रायगढ़ पुलिस ऐसे अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। लोगों से अपील है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। ताकि समय रहते कड़ी कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

धरमजयगढ़ में भ्रष्टाचार की बेजोड़ मिसाल, ठेकेदार की मनमानी

बोडाझरिया में पुसौर पुलिस की दबिश, 15.8 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

फिल्टर प्लांट का काम हुआ पूरा

तेज रफ्तार शमीम बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो यात्री घायल

अम्बेडकर के दिखाए मार्ग सर्व समाज के लिए वरदान-चंदा गुप्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शराबी अरक्षक निलंबित, अनुशासन हिनता पर एसएसपी का सख्त रूख
Next Article पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस जाँच में जुटी

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
काम में लापरवाही पर ठेकेदार को किया गया ब्लैकलिस्टेड
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने सट्टा का मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
पार्षद के भाई व परिवार के साथ हुई मारपीट
महिला आरक्षण पर कांग्रेस का ढोंग नहीं चलेगा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?