NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राशन दुकानों के समय में हुआ बदलाव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > राशन दुकानों के समय में हुआ बदलाव
रायपुर

राशन दुकानों के समय में हुआ बदलाव

अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज

lochan Gupta
Last updated: April 21, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta April 21, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी राशन दुकानों के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। अब हितग्राहियों को राहत देने के लिए खाद्यान्न वितरण सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा। नए आदेश के अनुसार दोपहर की तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए राशन दुकानें दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहेंगी। इसके अलावा निर्धारित छुट्टियों के दिनों में दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। पहले राशन दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हो रही थीं, जिससे तेज धूप में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समय में बदलाव से अब लोगों को सुबह और शाम के अपेक्षाकृत ठंडे समय में राशन लेने की सुविधा मिल सकेगी। सरकार के इस फैसले से खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और मजदूर वर्ग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी उचित मूल्य दुकानों को नए समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। रात में भी गर्मी लोगों को बेचैन कर रहा है। रायपुर में सोमवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा तो बिलासपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। राजधानी में सोमवार को सुबह से ही सूरज की किरणें चुभने लगी थी। दोपहर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए, इससे सूरज की तपन से तो थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ गई। अप्रैल में रायपुर में पिछले दस वर्षों में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। इस वर्ष पारा 43 के पार पहुंचा है।
एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका / हवा की अनियमित गति तेलंगाना से कोमोरिन तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्वी बिहार से दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना तथा उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।प्रदेश में 21 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है। कल के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।

You Might Also Like

जनता में विश्वास कायम करना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि : सीएम साय

चोरी के 4 बाईक के साथ चोर गिरफ्तार

कार ने युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

खेल से सुदृढ़ होता है राष्ट्र निर्माण : विजय शर्मा

बारूद से ब्लास्ट कर गिराई जर्जर पानी टंकी, स्टूडेंट्स ने चलाया था हस्ताक्षर अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित
Next Article बीरगांव ईंट भ_े में छापा मारकर 3 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू

खबरें और भी है....

‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
रोड से टोपी उठाने के दौरान हुआ हादसा, बाइक की ठोकर से ग्रामीण की मौत
बंगाल चुनाव को लेकर हावड़ा रुट की ट्रेनों में बढ़ी भीड़
किराए की कार में गांजा तस्करी, साढ़े 3 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए, ओडिशा से लाकर बेचते थे
खड़ी बाइक में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?