NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जमीन विवाद बदमाश को दखल पड़ा भारी, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत को भेजा गया जेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जमीन विवाद बदमाश को दखल पड़ा भारी, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत को भेजा गया जेल
रायगढ़

जमीन विवाद बदमाश को दखल पड़ा भारी, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत को भेजा गया जेल

क्रेन ड्रायवर को धमकाने का मामला

lochan Gupta
Last updated: April 19, 2026 12:15 am
By lochan Gupta April 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़ । शहर में अब गुंडा बदमाशों के लिए साफ संदेश है कि जमीन या किसी भी विवाद में दखल दिया तो सीधे कार्रवाई की जद में आना तय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के सख्त रुख के बाद पुलिस ने ऐसे तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हस्तक्षेप कर धमकाने पहुंचे एक कुख्यात बदमाश को पुलिस ने देर रात दबोचकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार कल प्रार्थी आकाश वर्मा निवासी कोतरारोड शर्मा कॉलोनी रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर बताया गया कि बड़े रामपुर स्थित उसकी कब्जे की जमीन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रक खड़ा कर दिया गया था। उक्त भूमि को लेकर उसका अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। प्रार्थी द्वारा ट्रक हटाने के लिए क्रेन बुलाया गया था, तभी अनावेदक पक्ष की ओर से दुर्गेश महंत मौके पर पहुंचा, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश है।
मौके पर पहुंचकर दुर्गेश महंत ने क्रेन चालक को मारपीट की धमकी देते हुए वहां से भगाने का प्रयास किया और प्रार्थी पक्ष के साथ झगड़ा-लड़ाई करने पर उतारू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा तत्काल पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया, जहां से देर रात ही आरोपी दुर्गेश महंत को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
दुर्गेश महंत के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कोतवाली में मारपीट एवं झगड़े के कई प्रकरण दर्ज हैं, जिसके चलते उसे गुंडा बदमाश सूची में रखा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में कोई भी गुंडा बदमाश किसी भी दुकान, जमीन या अन्य विवाद में दखल देगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इसी के तहत आरोपी द्वारा अनावश्यक रूप से विवाद बढ़ाने एवं शांति व्यवस्था भंग करने के कृत्य पर उसके विरुद्ध धारा 170, 126 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी द्वारा आरोपी को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में पुन: ऐसी शिकायत मिलने पर उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की जाएगी।

You Might Also Like

आज घर-घर विराजेंगे विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश

जिला पंचायत चुनाव में 11 भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते

फ्लैट स्टील आयात पर 12 प्रतिशत सेफगार्ड ड्यूटी

आतंक में शामिल पाक को सबक सिखाने मोदी सरकार ने लिए पांच अहम फैसले – ओपी

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत और सीरत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ हादसे में युवा व्यापारी रवि निगानिया की मौत, नगर में शोक की लहर
Next Article महिलाओं के अधिकार को लेकर विपक्ष नहीं है संजीदा : चंदा गुप्ता

खबरें और भी है....

विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
सडक़ दुर्घटना में सिक्युरिटी गार्ड की मौत
वेदांता प्लांट हादसा : 3 और मजदूरों ने दम तोड़ा
हत्या के आरोपी को उम्र कैद
घरेलू विवाद पर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?