रायगढ़। कलयुग के देव बाबा श्याम के प्रचार-प्रसार में अग्रणी संस्था श्री श्याम मंडल महिला इकाई, रायगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन होटल साकेत हेरिटेज में संपन्न हुआ, श्री श्याम मंडल महिला इकाई विगत 15 वर्षों से श्याम बाबा की सेवा में निरंतर अग्रणी संस्था रही है श्री श्याम मंदिर रायगढ़ में महिला इकाई की सदस्यों द्वारा प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की बारस को बाबा श्याम की ज्योत ली जाती है तथा भोग प्रसाद वितरित किया जाता है, सावन माह में श्री श्याम बाबा का सिंधारा उत्सव मनाया जाता है रायगढ़ के प्रसिद्ध जन्माष्टमी मेले में आये श्रद्धालुओं की सेवा में प्रतिवर्ष पोहा एवं जलेबी का निशुल्क वितरण किया जाता है एवं बाबा के कार्तिक उत्सव में महिला इकाई की सभी सदस्या अपने विशेष सहयोग से उत्सव को सफल बनाने में सहयोग देती हैं, नव वर्ष पर श्री श्याम मंदिर में महा आरती का आयोजन एवं बाबा के फाल्गुन उत्सव को धूमधाम से मनाने में सभी सदस्य तन मन धन से सहयोगी रहती है एवं श्री श्याम मंदिर के समस्त कार्यक्रमों में विभिन्न अवसर पर श्री श्याम मंडल महिला इकाई का हमेशा सहयोग रहता है।
जैसा कि विदित है श्री श्याम मंडल महिला इकाई में कार्यकारिणी का गठन 2 वर्ष के लिए होता है इसी क्रम में आगामी वर्ष 2026-28 के लिए समस्त सदस्यों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया जावे जिसमें ऊर्जावान सदस्य नेहा अग्रवाल को अध्यक्ष एवं सुनीता अग्रवाल को सचिव तथा कविता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के लिए चुना गया इसी क्रम में उपाध्यक्ष – सुनीता – महावीर, रश्मि बजीणीया, लक्ष्मी – कैलाश को एवं सह सचिव – ममता गर्ग, प्रेमलता मित्तल तथा प्रचार मंत्री – श्रीमती मीना मित्तल को सर्वसम्मति से बनाया गया। बैठक प्रारंभ होने के पश्चात सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष मंजू अग्रवाल (चिराग) ने अपने कार्यकाल में सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि भविष्य में भी पूर्व की तरह सहयोग मिलता रहे एवं श्याम प्रभु का आशीर्वाद सभी पर हमेशा बना रहे।
श्याम मंडल महिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन



