NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली रैली° महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली रैली° महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता
रायगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली रैली° महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता

33 प्रतिशत आरक्षण प्रस्ताव पर महिलाओं ने जताया आभार

lochan Gupta
Last updated: April 17, 2026 12:17 am
By lochan Gupta April 17, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ के प्रियदर्शी बाबा ऑडिटोरियम में आज नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य गीत एवं वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर देशभक्ति एवं नारी सम्मान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से ही पूरे परिसर में जागरूकता, ऊर्जा और सहभागिता का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम से पूर्व शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लेते हुए “नारी शक्ति जिंदाबाद” और “नारी का सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश दिया। रैली कलेक्टोरेट परिसर से होते हुए ऑडिटोरियम तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने मिस कॉल एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से भी प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिससे जनभागीदारी का सशक्त स्वर सामने आया।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह अधिनियम लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र अधिक समावेशी एवं सुदृढ़ बनेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। श्रीमती आशा त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाया है और यह प्रस्ताव उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा। डॉ. ऋतु शर्मा ने कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिए जा रहे अधिकारों का सदुपयोग करते हुए महिलाओं को समाज के समग्र विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
श्रीमती शीला तिवारी ने कहा कि लंबे समय से महिलाओं के राजनीतिक आरक्षण की मांग की जा रही थी और यह प्रस्ताव उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण का सुनहरा अवसर बताते हुए इसके प्रति समर्थन व्यक्त किया। श्रीमती पूनम सोलंकी ने कहा कि यह पहल महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी दिलाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर चुकी हैं और अब उन्हें नेतृत्व के अवसर भी मिलेंगे। श्रीमती मधुलता पटेल ने अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव लोकतंत्र को अधिक व्यापक और समावेशी बनाएगा तथा महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व में आगे बढऩे का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में अतिथियों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने आयोजन को और अधिक जीवंत एवं प्रभावशाली बना दिया। उपस्थित सभी महिलाओं एवं नागरिकों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, समान अधिकारों की स्थापना तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

डोर टू डोर सम्पर्क अभियान के तहत विभिन्न स्थनों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पुलिस ने जिलेभर के बदमाशों की लगाई क्लास

ट्रेक्टर चालक ने पत्रकार नरेश शर्मा की कार को मारी टक्कर

एक ही रात में 3 घरों के टूटे ताले

डीईओ ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, बैठकर पढ़ा रहे शिक्षक को दी चेतावनी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रीरामलला दर्शन योजना : जिले के 104 तीर्थयात्री अयोध्या धाम के लिए रवाना
Next Article विस्फोट में हुए घायलों से मिले मंत्री लखन लाल

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?