NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्रीरामलला दर्शन योजना : जिले के 104 तीर्थयात्री अयोध्या धाम के लिए रवाना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्रीरामलला दर्शन योजना : जिले के 104 तीर्थयात्री अयोध्या धाम के लिए रवाना
रायगढ़

श्रीरामलला दर्शन योजना : जिले के 104 तीर्थयात्री अयोध्या धाम के लिए रवाना

lochan Gupta
Last updated: April 17, 2026 12:16 am
By lochan Gupta April 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रायगढ़ जिले से 104 तीर्थयात्रियों का 15वां जत्था आज अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 76 श्रद्धालु ग्रामीण क्षेत्रों से तथा 28 श्रद्धालु नगरीय क्षेत्र से शामिल हैं, जो इस धार्मिक यात्रा को लेकर अत्यंत उत्साहित नजर आए।
रवाना होने से पूर्व सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय यात्रा की कामना की गई। पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां “जय श्रीराम” के जयघोष से परिसर गूंज उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ अपने जीवन की इस विशेष यात्रा पर निकले। यात्रियों को रायगढ़ से बसों के माध्यम से बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया, जहां से वे विशेष रेलगाड़ी द्वारा अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किए। यात्रा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत प्रत्येक तीर्थयात्री को नि:शुल्क यात्रा, भोजन एवं आवास की संपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, यात्रा की सुचारु व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी साथ में तैनात किया गया है, जो पूरे सफर के दौरान यात्रियों की सहायता करेंगे। इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन करने के साथ-साथ वाराणसी भी जाएंगे, जहां वे प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इस प्रकार यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक संपूर्ण आध्यात्मिक अनुभव बन रही है।
यात्रियों ने शासन की इस पहल के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें उन पवित्र स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जहां जाना उनके लिए पहले संभव नहीं था। उन्होंने इसे अपने जीवन का यादगार और सौभाग्यपूर्ण क्षण बताते हुए सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दे रही है, बल्कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान कर उन्हें जोडऩे का कार्य भी कर रही है।

You Might Also Like

प्रकृति से जुडक़र छोटे बच्चों ने भी किया पौधारोपण

मोहदापारा रेलवे अंडर ब्रिज के लिए बनेगा प्रस्ताव

डॉक्टर्स डे और सीए दिवस के अवसर नामचीन डॉक्टर्स और सीए का किया गया सम्मान

स.शि.मं.राजीव नगर का गृह परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

दादी समिति के महाभंडारा में श्रद्धालुओं का लगा रेला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 21 लाख के अवैध कबाड़ से भरी पांच ट्रक पकड़ाई
Next Article नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली रैली° महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?