NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शादी का झांसा देकर 12 साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरोपी मुकेश पैंकरा गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > शादी का झांसा देकर 12 साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरोपी मुकेश पैंकरा गिरफ्तार
जशपुरनगर

शादी का झांसा देकर 12 साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरोपी मुकेश पैंकरा गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 14, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta April 14, 2026
Share
5 Min Read

फरसाबहार/जशपुर। प्यार और शादी का झांसा देकर मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जशपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। फरसाबहार पुलिस ने एक ऐसे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 33 वर्षीय आरोपी मुकेश पैंकरा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानाकरी अनुसार 10 अप्रैल को थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 25 वर्षीय प्रार्थिया के द्वारा थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि वर्ष 2014 में वह कक्षा आठवीं की पढ़ाई करती थी, व उस वक्त उसकी उम्र 14 वर्ष थी, उसी दौरान उसके गांव का ही आरोपी मुकेश पैंकरा, उससे प्यार करता हूं, शादी करना चाहता हूं कहकर लगातार बहलाता फुसलाता रहता था, कि दिनांक 13.04.2014 को सायं करीबन 04.00 बजे आरोपी, प्रार्थिया के घर में आया, उसदौरान प्रार्थिया के घर में कोई नहीं था, प्रार्थिया घर में अकेली थी, तब आरोपी के द्वारा प्यार व शादी का झांसा देकर, प्रार्थिया के मना करने पर भी अनाचार किया। तब से आरोपी जब भी प्रार्थिया से मिलता था, शादी का झांसा देकर अनाचार करता था। इस दौरान प्रार्थिया रोजगार हेतु अन्यत्र कमाने बाहर शहर गई हुई थी, तब आरोपी भी वहां पहुंच जाता था, काम करने की कोई जरूरत नहीं है कहकर अपने साथ घर ले आता था, प्रार्थिया के द्वारा जब भी शादी की बात कही जाती थी, तब आरोपी कोई न कई बहाना बना कर, इतनी जल्दी क्या है बात को टाल देता था, जब पीडि़त प्रार्थिया के द्वारा शादी हेतु दबाव डाला गया तब दिनांक 09.04.26 को आरोपी बोला कि चलो जशपुर जाते हैं, वहीं कोर्ट में शादी करेंगे, प्रार्थिया, आरोपी की बात में आकर उक्त दिनांक को आरोपी के साथ जशपुर जाने हेतु निकली, इस दौरान रास्ते में एक जंगल के पास, आरोपी के द्वारा पुन: पीडि़ता से दुष्कर्म का प्रयास किया गया, पीडि़ता के मना करने पर, आरोपी के द्वारा बोला गया कि यदि उसकी इच्छा पूरी नहीं होती है तो वह उससे शादी नहीं करेगा। जिस पर पीडि़त प्रार्थिया को मजबूरन आरोपी की बात माननी पड़ी। इस दौरान उन्हें कोर्ट पहुंचने में देर हो गया, आरोपी के द्वारा जानबूझकर देरी की गई थी, जिससे कि कुटुंब न्यायालय बंद हो जाए, व शादी टल जाए, अब आरोपी मुकेश पैंकरा के द्वारा शादी से साफ साफ इनकार कर दिया जा रहा है, इस प्रकार आरोपी मुकेश पैंकरा के द्वारा वर्ष 2014 से 09.04.2026 तब लगातार शादी का झांसा देकर, प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना फरसाबहार में भा द वि की धारा धारा 376,376(2)(हृ) व 4, 6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।व पीडि़ता का मेडिकल कराया गया। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश पैंकरा को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मुकेश पैंकरा के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, महिला प्रधान आरक्षक सुशीला सिंह, आरक्षक ईश्वर साय, नीरज तिर्की, एवं महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, थाना फरसाबहार क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

14 वर्ष की उम्र से शुरू हुआ शोषण

मामले का विवरण हृदय विदारक है। 25 वर्षीय प्रार्थिया ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि यह सिलसिला वर्ष 2014 में शुरू हुआ था, जब वह महज 14 वर्ष की थी और आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोपी मुकेश पैंकरा ने उसे प्यार और शादी का झांसा देकर पहली बार उसके घर में घुसकर अनाचार किया। तब से लेकर अब तक, आरोपी लगातार शादी का वादा कर पीडि़ता का शोषण करता रहा।

You Might Also Like

शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कुनकुरी में जागव वोटर जाबो कार्यक्रम की हुई शुरुआत

शिकारियों ने डैम में छिपाई 2 दोस्तों की लाश

बुलेरो की जबरदस्त ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गोमती व सालिक ने किया महादेवडांड में खरा नाला पुलिया निर्माण का भूमि पूजन
Next Article पैसा डबल करने का झांसा देकर 2.10 लाख ठगे

खबरें और भी है....

कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सडक़ों का जाल
ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
वेतन के बदले रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई
सांभर का शिकार कर पका पका रहे थे मांस, 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?