NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस भवन में नेगी के नेतृत्व में अहम समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कांग्रेस भवन में नेगी के नेतृत्व में अहम समीक्षा बैठक सम्पन्न
रायगढ़

कांग्रेस भवन में नेगी के नेतृत्व में अहम समीक्षा बैठक सम्पन्न

संगठन मजबूती और जनमुद्दों पर बनी रणनीति,15 अप्रैल तक बूथ व पंचायत कमेटी गठन के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: April 12, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta April 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के नेतृत्व में रविवार को रायगढ़ कांग्रेस भवन में महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। दोपहर 3 बजे आयोजित इस बैठक में जिले भर से ब्लॉक अध्यक्ष, प्रभारी और सह प्रभारी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों की बैठक सम्पन्न हुआ है। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। ब्लॉक और मंडल समितियों की सक्रियता, उनके कार्यों की प्रगति तथा आगामी रणनीति पर गहन चर्चा हुई। नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, निष्क्रिय इकाइयों को सक्रिय करने और नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान पंचायत, सेक्टर और बूथ तथा पंचायत समितियों के गठन एवं पुनर्गठन को लेकर ठोस रणनीति तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए 15 अप्रैल तक बूथ एवं पंचायत कमेटियों का गठन पूर्ण करें। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों—बिजली व्यवस्था, शिक्षा, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं—पर भी गंभीर मंथन किया गया। इन मुद्दों को लेकर आगामी दिनों में जनआंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया, ताकि आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। जिला नेतृत्व द्वारा सभी पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट भी प्राप्त की गई, जिससे जमीनी स्थिति का आकलन कर आगामी रणनीति को और प्रभावी बनाया जा सके। बैठक की कार्यवाही प्रदेश नेतृत्व को प्रेषित किए जाने की भी जानकारी दी गई।
कुल मिलाकर यह बैठक संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने वाली साबित हुई, जिसमें जमीनी सुदृढ़ीकरण के साथ जनमुद्दों पर आक्रामक भूमिका निभाने के स्पष्ट संकेत मिले। बैठक में जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, प्रदेश प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल, कोषाध्यक्ष किरण पंडा, उपाध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता, युसूफ छाया, विजय शर्मा, महामंत्री ठंडा राम बेहरा, योगेन्द्र यादव, बिहारी पटेल, मनीष शर्मा, बबलू साहू, अवध पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष शिव शर्मा, ऋतुराज सिंह ठाकुर, नरेश तिवारी, प्रभारी अध्यक्ष नरसिंह साहू, कुंज बिहारी सिदार, सोनू पुरोहित, ताराचंद गुप्ता, देवेंद्र सिदार, रोशन लाल पंडा,धनेश्वर साहू सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
निष्क्रिय पदाधिकारियों पर सख्ती के संकेत
बैठक में कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया गया कि संगठन में निष्क्रियता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे पदाधिकारी जो लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय नहीं हैं, उन्हें चिन्हित कर बदला जा सकता है। नेतृत्व ने साफ किया कि केवल सक्रिय और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाएगी।

You Might Also Like

भाजपा सदस्यता अभियान में राज्य के टॉप 10 जिलों में रायगढ़ भी शामि

महापौर चौहान ने किया वार्ड क्रमांक 48 का निरीक्षण

आपको भी मिलेगा दूसरा मौका, देश के विकास में बने भागीदार-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का विधायक प्रकाश नायक ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत

जिले में अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उत्तर प्रदेश स्थित अघोर गुरु पीठ की शाखा प्रेरणा परमार्थ आश्रम में निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
Next Article प्राथमिक शालाओं में हुआ ‘पढ़ई तिहार’ का आयोजन

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
सडक़ हादसे में सब्जी व्यवसायी की मौके पर मौत
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति, वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात
अवैध पत्थर लोड ट्रैक्टर पलटा, श्रमिक की मौत
बेकाबू ट्रेलर ने पति-पत्नी की ली जान, बाइक में सवार था परिवार, घायल हुई अनाथ, हादसे के बाद खेत में घुसा ट्रेलर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?