NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सांसद राठिया के मुख्य आतिथ्य में चपले में सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सांसद राठिया के मुख्य आतिथ्य में चपले में सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन
रायगढ़

सांसद राठिया के मुख्य आतिथ्य में चपले में सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन

पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, छाया विधायक महेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

lochan Gupta
Last updated: April 11, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta April 11, 2026
Share
2 Min Read

खरसिया। नगर के ग्राम चपले में आज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे साथ में नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, छाया विधायक खरसिया महेश साहू, खरसिया जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटेलाल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल, मण्डल अध्यक्ष पवन पटेल, जिला उपाध्यक्ष खेम साहू, पुरुषोत्तम पटेल, देवीनाथ पटेल मंडल महामंत्री चपले, सुलोचना कंवर सरपंच ग्राम पंचायत चपले उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात सांसद राधेश्याम राठिया ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से गांव में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और इस तरह की योजनाएं गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास के लिए इस पहल को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए प्रसन्नता व्यक्त की और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

You Might Also Like

शहर के निरीक्षण में निकले कलेक्टर

लैलूंगा श्रमजीवी पत्रकार संघ के पुन: अध्यक्ष बने ब्रजदास महंत

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 108 विद्यार्थियों व कर्मचारियों का स्वस्थ परीक्षण

पुलिसिया साये में महफिल-ए-जुआ

डैम के पास मिली युवक की लाश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा सरकार गांव-कस्बों के विकास के लिए प्रतिबद्ध : अशोक अग्रवाल
Next Article ग्रामीणों की मन की बात जानने कुड़ुमकेला पहुंचे जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान

खबरें और भी है....

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
शादी के पांच दिन बाद उठी अर्थीं, ट्रैक्टर पलटने से नवविवाहित दुल्हे की मौत
सडक़ हादसे में एसईसीएल के अस्सिटेंट मैनेजर की मौत

Popular Posts

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?