NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: टूटते रिश्तों को जोडऩे परिवार परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > टूटते रिश्तों को जोडऩे परिवार परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ
सारंगढ़

टूटते रिश्तों को जोडऩे परिवार परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: April 11, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta April 11, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। जिले में पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्व पूर्ण कदम उठाते हुए एकत्व परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा गरिमामय वातावरण में किया गया। यह केंद्र एस डी ओ पी कार्यालय के समीप स्थापित किया गया है, जहां अब पारिवारिक विवादों का शांति पूर्ण समाधान किया जाएगा। इस भवन को नव पदस्थ जवानों ने दुल्हन की तरह से सजाया था।उद्घाटन अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि – बदलते समय में संयुक्त परिवारों का विघटन और एकल परिवार की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण रिश्तों में दूरियां और दरारें आ रही हैं। पहले जहां परिवार के बुजुर्ग आपसी विवादों को सुलझा लेते थे, वहीं अब ऐसे समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के परामर्श केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि – यह केंद्र भी पंचायत की तरह पंच की भूमिका निभाते हुए टूटते परिवारों को जोडऩे का कार्य करेगा।
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के प्रयासों से पुलिस विभाग को यह महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि – अब तक परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से 28 परिवारों को टूटने से बचाया जा चुका है, जो आज सुख, शांति और समृद्धि के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। एडिशनल एसपी निष्ठा पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि छोटी – छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही रिश्तों को मजबूत बनाए रखने का मूल मंत्र है। उन्होंने नशा खोरी को भी पारिवारिक विघटन का एक बड़ा कारण बताया और लोगों से अपील की कि – समस्याओं को बढ़ाने के बजाय परामर्श केंद्र में आकर समाधान खोजें। उन्होंने यह भी कहा कि – माता-पिता के अलगाव का बच्चों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है। निष्ठा पांडे ने मन्नू भंडारी के उपन्यास का हवाला देते हुए पति-पत्नी के अलग होने से बच्चों पर पडऩे वाले प्रभाव को प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान पांच नए परामर्श दाताओं को भी जोड़ा गया, जिनमें श्रीमती मधु केजरीवाल, श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती शीला अग्रवाल, श्रीमती आशा अग्रवाल एवं श्रीमती शशिकला अग्रवाल शामिल हैं। वहीं अनुभवी परामर्शदाताओं में श्रीमती अनुपमा केसरवानी एवं श्रीमती ठाकुर की सेवाएं भी जारी रहेंगी। कार्यक्रम के सफल संचालन में एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर यातायात प्रभारी जितेंद्र चंद्रा एवं कोतवाली प्रभारी हक साहब सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे विशेष रूप से कार्यक्रम के दौरान परामर्शदाता समिति द्वारा एक परिवार के विवाद का सफल समाधान कर उन्हें पुन: एकजुट किया गया, जो इस केंद्र की उपयोगिता और सफलता का जीवंत उदाहरण है।एकत्व परिवार परामर्श केंद्र अब जिले में पारिवारिक समस्या के समाधान हेतु एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां गोपनीयता के साथ समस्याएं सुनी जाएंगी और अनुभवी मार्गदर्शन द्वारा रिश्तों में सुधार लाया जाएगा।

You Might Also Like

सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक प्रेमचंद, उत्तरी जांगड़े व अन्य होंगे शामिल

आम नागरिक लू से बचने के लिए करें यह उपाय

संजय पांडे निर्विरोध निर्वाचित हुए जिपं अध्यक्ष सारंगढ़ जिपं भाजपा का कब्जा

लू से बचाव के लिए सीएमएचओ डॉ निराला का सलाह

सीपीएम स्कूल में हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डॉ बिहारी लाल साहू से पाण्डुलिपि संरक्षण के संबंध में कलेक्टर कनौजे ने की चर्चा
Next Article एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?