NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रांसजेण्डर पहचान पत्र के पंजीकरण और जारीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आयोजित होंगे जागरूकता एवं सुविधा शिविर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रांसजेण्डर पहचान पत्र के पंजीकरण और जारीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आयोजित होंगे जागरूकता एवं सुविधा शिविर
रायगढ़

ट्रांसजेण्डर पहचान पत्र के पंजीकरण और जारीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आयोजित होंगे जागरूकता एवं सुविधा शिविर

lochan Gupta
Last updated: April 10, 2026 12:12 am
By lochan Gupta April 10, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। ट्रांसजेण्डर पहचान पत्र के पंजीकरण एवं जारी करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, सुगम एवं सुलभ बनाने के लिए क्षेत्रीय और जिला स्तर पर जागरूकता एवं सुविधा शिविर आयोजित किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों एवं ट्रांसजेण्डर कल्याण बोर्ड के समन्वय से आगामी दिनों में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों को पंजीकरण, दस्तावेजी प्रक्रिया और योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।
समाज कल्याण विभाग ने ट्रांसजेण्डर समुदाय से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं और पहचान पत्र बनवाकर शासन की योजनाओं से जुड़ें। इसके लिए ट्रांसजेण्डर व्यक्ति कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, रायगढ़ में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7587231121 एवं 9826157017 पर संपर्क किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि ट्रांसजेण्डर समुदाय को मुख्यधारा से जोडऩे और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। ट्रांसजेण्डर व्यक्ति समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर स्थित वर्गों में से एक हैं, जो अक्सर सामाजिक एवं आर्थिक प्रक्रियाओं से वंचित रह जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग को उनके कल्याण और पुनर्वास के लिए योजनाएं तैयार कर लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग द्वारा ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें ट्रांसजेण्डर पहचान पत्र जारी करना एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहचान पत्र उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सक्षम बनाता है और उनकी पहचान को औपचारिक रूप से मान्यता प्रदान करता है।

You Might Also Like

शहर की बेटी कनु पांडेय हुईं चेयरमैन ट्रॉफी से सम्मानित

करेंट से महिला की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

राखी बांधने निकली महिला से रास्ते में गैंगरेप

लीनेस अनीता कपूर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ने फूंका सेवा का शंखनाद

टपरदा में पांच दिवसीय योग शिविर सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पर्यटन स्थलों पर सभी मूलभूत सुविधाएं करें विकसित : कलेक्टर
Next Article अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 12.2 लीटर शराब जब्त

खबरें और भी है....

सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
प्रधान ट्रेडर्स व अग्रवाल खाद भंडार में कृषि विभाग की दबिश
पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, 3 गंभीर
मुखबिरी की शक पर डायल 112 के चालक की पिटाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?