NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पटना-चर्लपल्ली के मध्य 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > पटना-चर्लपल्ली के मध्य 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन
बिलासपुर

पटना-चर्लपल्ली के मध्य 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन

यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 12:00 am
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
4 Min Read

बिलासपुर। ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 08 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (15 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 15 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (07 फेरा) प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 10 अप्रैल 2026 से 29 मई 2026 तक (08 फेरा) प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
गाडिय़ों की समय सारिणी
गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 08 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (15 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को दोपहर 15.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली स्टेशन बिलासपुर में आगमन 07.40 बजे, प्रस्थान 07.45 बजे, रायपुर आगमन 09.43 बजे, प्रस्थान 09.45 बजे, दुर्ग आगमन 10.10 बजे, प्रस्थान 10.20 बजे, गोंदिया आगमन 12.50 बजे, प्रस्थान 12.55 बजे होते हुये प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 03.30 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 15 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (07 फेरा) प्रत्येक बुधवार को 23.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली गोंदिया स्टेशन आगमन 11.40 बजे, प्रस्थान 11.45 बजे, दुर्ग आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 14.00 बजे, रायपुर आगमन 14.33 बजे, प्रस्थान 14.35 बजे, बिलासपुर में आगमन 16.45 बजे, प्रस्थान 16.50 बजे होते हुये प्रत्येक शुक्रवार को 11.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 10 अप्रैल 2026 से 29 मई 2026 तक (08 फेरा) प्रत्येक शुक्रवार को 21.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली गोंदिया स्टेशन आगमन 09.40 बजे, प्रस्थान 09.45 बजे, दुर्ग आगमन 11.50 बजे, प्रस्थान 12.00 बजे, रायपुर आगमन 12.33 बजे, प्रस्थान 12.35 बजे, बिलासपुर में आगमन 14.45 बजे, प्रस्थान 14.50 बजे होते हुये प्रत्येक रविवार को 09.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। इन स्पेशल ट्रेनों में 01 एसएलआरडी, 02 जनरल, 04 स्लीपर, 07 एसी-3, 07 एसी-3 इकॉनमी तथा 01 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में तारेगना, जहानाबाद, गया, कोडरमा, पारसनाथ, नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो, बोकारो, रांची, हटिया, राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, पेद्दपल्ली तथा काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट पर अवश्य देखें। इसके अतिरिक्त, यात्री हृञ्जश्वस् ऐप डाउनलोड कर ट्रेन की वास्तविक समय (रियल टाइम) स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

You Might Also Like

आरपीएफ ने ब्रजराजनगर प्लेटफार्म में पकड़ा दो लाख का गांजा

गतौरा ट्रेन हादसा : 11 यात्रियों की मौत, 20 घायल

जंक्शन यार्ड को जोडऩे के चलते कुछ यात्री गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित

जहरीली महुआ शराब पीने से 7 मृत, 4 गंभीर

सिविल डिफेंस टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का सफल आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में वॉकथॉन का सफल आयोजन संपन्न
Next Article सीएम साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की सौजन्य भेंट

खबरें और भी है....

पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
आरटीई के तहत एडमिशन न देने पर मान्यता होगी रद्द
फर्जी बिल वाउचर से 32 लाख की ठगी, एक ही नंबर के कई वाउचर बनाकर किया फर्जीवाड़ा
अजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सह सचिव
कोड़ातराई में प्रस्तावित एयरपोर्ट का विरोध तेज, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन, 4 गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?