रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक ओपी चौधरी ने ब्रह्मपुत्र नदी किनारे भाजपा के स्थापना दिवस पर झंडा फहराते हुए भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी का जय कारा लगाया। भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा जय भाजपा, तय भाजपा।
स्थापना दिवस से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए ओपी ने कहा 1980 में अरब सागर के तट पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की अध्यक्षता में मुंबई में भाजपा का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। 6 अप्रैल, आज ही के दिन हमारी पार्टी भाजपा की स्थापना हुई थी। आज असम चुनाव के बीच में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे भाजपा की स्थापना दिवस का स्मरण कर झंडा फहरा रहे हैं।
आज भाजपा देश, विभिन्न प्रदेशों, नॉर्थ ईस्ट, असम, सहित हमारे छत्तीसगढ़ और पूरे देश के लिए सबसे आवश्यक पार्टी है। जहां भाजपा है, वहीं पर विकास और सुशासन संभव हो पाया है । नॉर्थ ईस्ट के निवासी भाजपा के सुशासन को महसूस कर रहे है। ओपी ने देशवासियों को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी।
ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे ओपी चौधरी ने किया भाजपा के स्थापना दिवस का स्मरण



