NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेड यूनियन काउन्सिल की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रेड यूनियन काउन्सिल की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
रायगढ़

ट्रेड यूनियन काउन्सिल की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

शेख कलीमुल्लाह को अध्यक्ष, श्याम जायसवाल को सचिव की जिम्मेदारी मिली

lochan Gupta
Last updated: April 6, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta April 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ट्रेड यूनियन काउन्सिल रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 5.4.26 को आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बिरादराना संगठनों के साथियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की। बैठक में श्रमिकों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कामरेड गणेश कछवाहा ने सभा की शुरुआत करते हुए ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हो रहे हमलों श्रम कानूनों में बदलाव सहित राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत बात रखते हुए 01 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है और उसका महत्व क्या है इसकी जानकारी दी. साथ ही स्वास्थ्य गत कारणों से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ट्रेड यूनियन काउन्सिल की नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमे सर्वसम्मति से कॉमरेड शेख कलीमुल्लाह को अध्यक्ष, कॉमरेड खगेश पटेल, एवं कॉमरेड प्रवीण तम्बोली को उपाध्यक्ष, कॉमरेड श्याम जायसवाल को सचिव कामरेड संजीव सेठी व कामरेड वेदप्रकाश अजगल्ले को सह सचिव तथा कॉमरेड सुनील मेघमाला को कोषाध्यक्ष व कॉमरेड विष्णु यादव को सहकोषाध्यक्ष चुना गया, एवं संरक्षक के रूप में कॉमरेड गणेश कछवाहा, कॉमरेड बासुदेव शर्मा, एवं प्रमोद शराफ को चुना गया। इसके अतिरिक्त संबद्ध संगठन से एक एक नाम कार्यकारिणी सदस्य के लिये आहूत करने का निर्णय लिया गया.उपस्थित साथियों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके हितों के लिए मजबूती से कार्य करेगी।
बैठक में आगामी 01 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सफल बनाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन, मजदूरों की एकजुटता को मजबूत करने तथा श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में साथी गणेश कछवाहा साथी प्रमोद शराफ साथी शेख कलीमुल्लाह साथी श्याम जायसवाल साथी प्रवीण तम्बोली साथी खगेश पटेल साथी सोनू शर्मा साथी मुकेश पटेल साथी संजीव सेठी, साथी पी आर भास्कर साथी विष्णु यादव साथी वेद प्रकाश अजगल्ले साथी परमेश्वर पटेल साथीअखिलेश श्रीवास साथी वीरेन्द्र टोडर ,साथी घनश्याम लहरें साथी युवराज सिंह आजाद साथी श्याम देवकर साथी नीलकंठ साहू उपस्थित थे.कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित साथियों का कामरेड शेख कलीमुल्लाह नव निर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा आभार व्यक्त कर सभा समाप्ति की घोषणा किया गया। उक्त जानकारी सचिव श्याम जायसवाल द्वारा दी गयी।

You Might Also Like

किशोरी से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में रखा हर वर्ग का ख्याल- प्रकाश

बेकाबू बाइक पेड़ में जा घुसी, बाप की मौत, बेटा गंभीर

सामूहिक विवाह ने रचा सौहार्द का इतिहास

मोबाइल दुकान में घुसकर मारपीट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
Next Article आपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड कार्रवाही

खबरें और भी है....

सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी, महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी
मां के सामने किशोर का अपहरण, अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नौकरी लगाने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी
5 उद्योगों पर 18.85 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?