रायपुर। अग्रवाल सभा की तरफ से आयोजित 2 दिवसीय परिचय सम्मेलन और अग्र मंथन कार्यक्रम की शुरुआत 4 अप्रैल को अग्रसेन धाम में हुई। सुबह 9 बजे से पंजीयन शुरू हुआ, जिसमें कार्यक्रम स्थल पर 80 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि कुल 580 युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराया। देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सम्मेलन में भाग लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल और पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन एवं महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अतिथियों ने अग्रवाल समाज की तरफ से छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के सभी सदस्यों का आभार जताया, जबकि संचालन महामंत्री मनमोहन अग्रवाल ने किया। उद्घाटन सत्र के बाद प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवक-युवतियों का परिचय सत्र आयोजित हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों को मंच पर अपना परिचय देने का अवसर मिला। संचालन योगेश अग्रवाल और उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम में स्वागत, पंजीयन, हेल्प डेस्क, आवास व मंच व्यवस्था सहित विभिन्न समितियों ने जिम्मेदारियों का सुचारू निर्वहन किया। इस दौरान संरक्षक जगदीश अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, चतुर्भुज अग्रवाल, सतपाल जैन, किशन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, विशम्बर अग्रवाल, डॉ. नीरज अग्रवाल, योगी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, कमल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक गुप्ता, युवा मंडल अध्यक्ष सौरव अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष ममता अग्रवाल, युवती मंडल अध्यक्ष कंचन अग्रवाल सहित देश के 17 प्रदेशों से आए समाज के सदस्य मौजूद रहे।
अग्रवाल सभा का दो दिवसीय परिचय सम्मेलन आयोजित
17 प्रदेश से आए समाज के सदस्य रहे मौजूद



