रायगढ़। मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति महिला शाखा को उत्कृष्ट कार्य के लिए पिछले दिनों अकलतरा में आयोजित छत्तीसगढ़ सम्मेलन में सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा की इस संस्था ने केवल चार महीने में ही उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है जो सभी के लिए प्रेरणा दायक है।
उन्होंने रायगढ़ शाखा को सिलाई मशीन ओर एक्वागार्ड वाटर फिल्टर गिप्ट किया इस अवसर पर रायपुर के प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत गांधी ने भी रायगढ़ संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जमकर हौसला अफजाई की रायगढ़ मारवाड़ी युवा संस्कृति शाखा की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने बताया कि चार महीने के अल्प कार्य काल में ही संस्था ने 40 से ज्यादा सदस्यों को जोड़ा व अपनी सक्रिय भागीदारी से संस्था ने गो सेवा,नारी सम्मान,बुजुर्गों की चौपाल,नन्ही मुस्कान जैसे महत्वपूर्ण कामों को अंजाम दिया जिसमें संस्था की सभी महिला सदस्यों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया संस्था ने अपने कार्यों का एल्बम प्रांतीय सम्मेलन में प्रतुत किया जिसकी सभी ने जम कर सराहना की बड़े-बड़े नामों एवं साधन संपन्न संस्थाओं के बीच इस संस्था ने बहुत ही कम समय में अपना एक विशिष्ट मुकाम हासिल किया है वर्तमान में संस्था का दायित्व अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता सचिव शालू अग्रवाल कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता द्वारा बखूबी संभाला जा रहा है और नित्य नये प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है 21 वे प्रांतीय सम्मेलन से वापस लौटने पर संस्था की महिला सदस्यों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई। उनकी हौसला अफजाई के लिए आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे संस्था के लिए हमेशा समर्पित हो कर समाज हित में अपना योगदान एवं काम करते रहेंगे और रायगढ़ संस्था को नई ऊंचाइयों प्रदान करने हर संभव प्रयास करेंगे संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता एवं सचिव शालू अग्रवाल ने सभी सदस्यों को इस गरीमा मय सम्मान का श्रेय देते हुए उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ महिला सम्मान के लिए काम करने की अपील की।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने रायगढ़ मारवाड़ी महिला शाखा को किया सम्मानित
चार माह में ही संस्था ने रचा कृतिमान पदाधिकारियों ने की जमकर सराहना



