NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार

15 लाख की संपत्ति जब्त, पेचकस से तोड़ते थे लॉक

lochan Gupta
Last updated: April 4, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta April 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ पुलिस की साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 21 चोरी की बाइक बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है।
इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी शिव नागवंशी अभी फरार है। पुलिस ने सिर्फ चोरी करने वालों पर ही नहीं, बल्कि चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14 बाइक बरामद हुईं, जबकि 7 बाइक मुख्य आरोपी ने अपने घर में छिपाकर रखी थी। जांच में सामने आया कि आरोपी रायगढ़, धरमजयगढ़ और ओडिशा के भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी करते थे। इसके बाद वे इन वाहनों को सुनसान जगहों पर छिपाकर कम कीमत में बेच देते थे, जिससे एक पूरा नेटवर्क तैयार हो गया था।
पेचकस से तोड़ते थे लॉक
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पेशे से ड्राइवर हैं और गाडिय़ों की मरम्मत का काम जानते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए वे पेचकस जैसे सामान्य औजारों से बाइक का लॉक तोडक़र चोरी कर लेते थे। इस कार्रवाई से पूंजीपथरा थाना के 2 और धरमजयगढ़ थाना के 1 मामले का खुलासा हुआ है। इसके अलावा ओडिशा के कई इलाकों से चोरी की गई बाइक भी बरामद हुई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना पूंजीपथरा के दो और थाना धरमजयगढ़ के एक बाइक चोरी के मामले का खुलासा हुआ है।

यहां से चोरी किया था बाइक

1-महुआ चौक पूंजीपथरा 1 बाइक पल्सर 200
2- सराईपाली बाजार पूंजीपथरा 1बाइक पैसन प्रो
3-धरमजयगढ़ बस स्टैंड 2 बाइक
4-कोतबा अटल चौक 1 बाइक
5-सरगीपाली ओडिशा 5 बाइक
6-उज्जलपुर ओडिशा 4 बाइक
7-लेफरीपारा ओडिशा 7 बाइक

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

रायगढ़ के स्स्क्क शशि मोहन सिंह ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल गिरोहों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी की संपत्ति खरीदने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। इस पूरे ऑपरेशन में साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस के अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई।

You Might Also Like

खेदापाली गांव में चार साल से बन रहा सामुदायिक शौचालय!

सुजीत करंट से नहीं मरा, बल्कि विधर्मियों ने की हत्या-विनय

मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट चालकों पर लगा पांच हजार का जुर्माना

23 वीं राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता हेतु जिले की हॉकी टीम जशपुर रवाना

विश्व आदिवासी दिवस की रूपरेखा तय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सूने मकानों में चोरों ने बोला धावा, नकद सहित लाखों का सामान ले उड़े
Next Article ब्याज पर रकम देकर प्रताडि़त करने वाले पर कसा कानूनी शिकंजा

खबरें और भी है....

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर- सीएम साय
आरटीई के तहत प्रवेश नहीं देंगे निजी स्कूल, 6 हजार से ज्यादा स्कूलों ने एडमिशन देने से किया इनकार, 54 हजार 824 छात्र होंगे प्रभावित
ब्याज पर रकम देकर प्रताडि़त करने वाले पर कसा कानूनी शिकंजा
अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार
सूने मकानों में चोरों ने बोला धावा, नकद सहित लाखों का सामान ले उड़े

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?