बगीचा। जशपुरांचल के बगीचा के शासकीय कन्या शाला से परीक्षा देकर आ रही एक बच्ची अचानरक गस खाकर गिर गई। जिसकी अस्पताल पहुंचने तक मौत हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 7वीं क्लास की छात्रा सुबह तैयार होकर बगीचा के शासकीय कन्या स्कूल में परीक्षा देकर अपनी सहेलियों के साथ पैदल घर लौट रही थी। इस दौरान वह घर से करीब 200 मीटर दूर मुख्य मार्र्ग पर पहुंची थी तभी अचानक गश खाकर गिर पड़ी, जिसे प्रत्यदर्शियों द्वारा आनन फानन में बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया, फिलहाल पुलिस घटना को लेकर सिर्फ जांच की बात की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भी है। जिसके बाद स्कूली छात्रा की हुई मृत्यु के संबंध में कुछ भी कहा जा सकता है। बताया जाता है कि स्कूली छात्रा बगीचा के वार्ड क्रमांक एक की रहने वाली है और उसकी उम्र लगभग 14 वर्ष है।
परीक्षा देकर लौट रही 7वीं की छात्रा की मौत



