NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नवकार हॉस्पिटल में चले लात-घूंसे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नवकार हॉस्पिटल में चले लात-घूंसे
रायपुर

नवकार हॉस्पिटल में चले लात-घूंसे

महिला फांसी पर झूली तो ससुराल-मायके वालों ने एक दूसरे को पीटा

lochan Gupta
Last updated: April 4, 2026 11:20 pm
By lochan Gupta April 4, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित नवकार हॉस्पिटल में शुक्रवार को महिला के इलाज के दौरान उसके मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दरअसल महिला फांसी के फंदे पर लटक गई थी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान ससुराल और मायके पक्ष के बीच विवाद हो गया। मायके पक्ष ने इसे प्लानिंग के तहत हत्या की कोशिश बताया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक शिव नगर (संतोषी नगर) निवासी यास्मीन परवीन ने गुरुवार रात अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश की थी। परिजन गंभीर हालत में उसे नवकार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को इलाज के दौरान जब डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि महिला के बचने की संभावना कम है, तब ससुराल पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद मारपीट में बदल गया। अस्पताल परिसर में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। मामले ने नया मोड़ तब ले लिया, जब मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या का प्रयास मानने से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि यह घटना आत्महत्या नहीं, बल्कि प्लानिंग के तहत हत्या की कोशिश का मामला है, जिसे फांसी का रूप देकर छिपाया जा रहा है। इस मामले में सिटी कोतवाली टीआई सतीश सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही टीम मौक पर पहुंची थी, दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, अगर शिकायत मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी।

You Might Also Like

फार्म-हाउस में शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप

ट्रक सहित 21 लाख का स्टील पाइप ले उड़ा डा्रयवर

गरियाबंद में है दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग

छ.ग. में राशनकार्ड नवीनीकरण की तारीख 25 फरवरी तक बढ़ी

कोचिया से मिली भगत कर पुराना मिक्स धान बेचने के फिराक में किसान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी भीषण आग
Next Article आईएलएस अस्पताल में मरीजों पर छत गिरी, 4 मरीज घायल

खबरें और भी है....

स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, तीन की मौत
जादू-टोना के शक में की वृद्धा की हत्या, लकवाग्रस्त महिला को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
एक नग देशी पिस्टल 2 मैंगजीन, 18 नग जिंदा राउंड के साथ 2 युवक गिरफ्तार
हॉकी से जानलेवा हमला, आरोपी को 7 साल की कैद
लापता दो बच्चों की तालाब में मिली लाश, गांव में पसरा मातम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?