NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रामपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा में बग्घी पर विराजे ‘सिया-राम’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रामपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा में बग्घी पर विराजे ‘सिया-राम’
रायगढ़

रामपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा में बग्घी पर विराजे ‘सिया-राम’

बाहुबली हनुमान की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ प्रसाद वितरण

lochan Gupta
Last updated: April 4, 2026 11:18 pm
By lochan Gupta April 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कोरबा (रामपुर)।करतला विकासखंड के ग्राम रामपुर में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। प्रतिवर्ष की गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक संस्थाओं का संयुक्त प्रयास
यह आयोजन धर्म जागरण समन्वय विभाग (खंड करतला) और सरस्वती शिशु मंदिर रामपुर के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर निकली इस यात्रा का उद्देश्य धर्म के प्रति जागरूकता और सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा देना था। पुष्प वर्षा और जयकारों से गूंजा रामपुर गांव शोभायात्रा का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से हुआ। यात्रा मुख्य बस्ती से होते हुए संगम चौक पहुंची, जहां परंपरा के अनुसार ग्राम देवता का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात कारवां दशहरा चौक, बस स्टैंड, प्रेमनगर, अर्धनारीश्वर चौक और बजरंग चौक से होते हुए वापस दशहरा चौक पर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया।
शोभायात्रा में जीवंत झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही बाहुबली हनुमान पवनपुत्र हनुमान के विशाल स्वरूप ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम-लक्ष्मण-जानकी: भव्य बग्घी में सुशोभित प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। राधा-कृष्ण: इनके मनमोहक स्वरूप ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। हजारों की संख्या में जनभागीदारी इस भव्य आयोजन में केवल रामपुर ही नहीं, बल्कि समीपस्थ ग्रामों से भी बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और विद्यालय के अभिभावक सम्मिलित हुए। हजारों की भीड़ ने ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया।

हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ प्रसाद वितरण

रामपुर स्थित हनुमान गढ़ी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भंडारा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हनुमान गढ़ी स्थित हनुमान जी की ख्याति चारो ओर फैली हुई है इसे अत्यंत जागृत माना जाता है इसके सानिध्य में अनेक भक्तजन बड़ी आस्था और विश्वास लेकर आते है तथा अपनी मनोकामना पूर्ण करते है। इस वर्ष भी रामपुर युवा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसाद वितरण का बहुत सुंदर आयोजन किया गया जिसमे प्रमुख रूप से ईश्वर श्रीवास,(जिला बौद्धिक प्रमुख आरएसएस ) अजय साहू, पुरुषोत्तम जायसवाल, सुरेंद्र पटेल, रोशन साहू, बैद्यनाथ पटेल, आकाश पटेल, रामशंकर पटेल, रितेश साहू, आकाश साहू, देवेंद्र अग्रवाल, अरविंद दीक्षित, सियाराम पटेल, अरुण गबेल, कन्हैया गबेल और पूर्व सरपंच विनय राठिया , मदन श्रीवास, राजेंद्र राठिया,मनीष पटेल ,राकेश पटेल सहित सफलता में समस्त ग्रामवासियों का अभूतपूर्व सहयोग रहा एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

You Might Also Like

प्रधान मंत्री मोदी जी द्वारा थाईलैंड की प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध डोकरा कला की अद्वितीय कृति ‘मोर बनी नाव’ भेंट करते हुए तस्वीर साझा करते हुए वित्त मंत्री ओपी ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश की पारंपरिक कला का वैश्विक मंच पर मान बढ़ा है।उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार भी व्यक्त किया है।

विसा पावर प्लांट में लोहा चोरी का पर्दाफाश, भूपदेवपुर पुलिस ने पांच आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस की रेड में 30 नग देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बागी गोपिका के लिए भाजपा ने बंद किए दरवाजे

जिला न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन ने जेल का किया निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ की राष्ट्रीय पहचान बना रहा लैलूंगा का जैविक जंवाफूल, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल ‘केलो’
Next Article हटिया-एलटीटी के मध्य चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?