NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र पर गंभीर आरोप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र पर गंभीर आरोप
रायगढ़

बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र पर गंभीर आरोप

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta April 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। खरसिया विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्रा में संचालित ओपन परीक्षा केंद्र से परीक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। यहां केंद्र प्रबंधन पर छात्रों से मोटी रकम वसूलकर नकल कराने के आरोप लगे हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्राध्यक्ष ज्ञानसागर राठिया, सहायक केंद्राध्यक्ष रामधन राठिया एवं प्रभारी प्राचार्य रामगोपाल राठिया पर आरोप है कि वे छात्रों से 8,000 से 12,000 रुपये तक की राशि लेकर उन्हें नकल की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। इतना ही नहीं, ‘मुन्ना भाई’ शैली में दूसरे व्यक्तियों से परीक्षा दिलवाने की भी बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, जिन छात्रों ने पैसे दिए, उन्हें पर्चियों के माध्यम से नकल करवाई जा रही है, जबकि पैसे न देने वाले छात्रों को इस सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। छात्रों का कहना है कि रकम के आधार पर नकल की व्यवस्था तय की जा रही है।
1 अप्रैल को 6-7 छात्रों को परीक्षा लिखने से रोक दिए जाने के बाद केंद्र पर विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर छात्रों ने बताया कि परीक्षा के शुरुआती दिनों में कुछ छात्रों को शिक्षकों द्वारा पर्चियां देकर नकल कराई गई। बाद में अन्य छात्रों से भी इसी सुविधा के लिए अतिरिक्त पैसे मांगे गए। परीक्षा के बाद सहायक केंद्राध्यक्ष द्वारा 7,000 रुपये तक की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है। वहीं, कक्षा 10वीं की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि उससे 12,000 रुपये लिए गए, लेकिन 2 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान के पेपर में केवल एक घंटे ही नकल करवाई गई। इस प्रकार की अनियमितताओं से ईमानदारी से पढ़ाई करने वाले छात्रों का मनोबल गिर रहा है। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सबसे गंभीर बात यह है कि खुलेआम नकल और वसूली के आरोपों के बावजूद अब तक उडऩदस्ता टीम को एक भी नकल का प्रकरण नहीं मिला है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं न कहीं इस पूरे मामले में उच्च स्तर तक मिलीभगत हो सकती है।
क्या कहते हैं अधिकारी
वहीं लक्ष्मीनारायण पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी खरसिया का इस संबंध में कहना है कि बर्रा में चल रहे ओपन परीक्षा में अनियमितता को लेकर मेरे पास शिकायत आया है वीडियो देखा हूं। वैसे उडऩदस्ता टीम दो दिन गए थे पर हमें कुछ नहीं मिला। मेरे द्वारा शनिवार को शाला जाकर जांच किया जाएगा उसके बाद अनियमितता पाए जाने पर दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।

You Might Also Like

मतदान केंद्रों में हो मूलभूत सुविधा-कमिश्नर क्षत्रिय

धान खरीदी केन्द्र में गजराज ने फिर दी दस्तक

जातिगत जनगणना की घोषणा का अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने किया स्वागत

शरद पूर्णिमा मेला देखने गई नाबालिग से गैंगरेप

छात्रा ने जहर सेवन कर दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम आवास हितग्राहियों को महापौर ने किए भवन अनुज्ञा वितरित
Next Article फेब्रिकेशन दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

खबरें और भी है....

लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस
एक ही फ्रिज में रखे मिले वेज-नॉनवेज
फेब्रिकेशन दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र पर गंभीर आरोप
पीएम आवास हितग्राहियों को महापौर ने किए भवन अनुज्ञा वितरित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?