NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हनुमान जी के जयकारे के साथ शहर में निकली भव्य निशान यात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हनुमान जी के जयकारे के साथ शहर में निकली भव्य निशान यात्रा
रायगढ़

हनुमान जी के जयकारे के साथ शहर में निकली भव्य निशान यात्रा

हनुमान जयंती की खुशी में सर्वत्र महाभंडारा

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2026 12:08 am
By lochan Gupta April 3, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का अत्यधिक महत्व माना जाता है। प्रत्येक वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती के रूप में मनाई जाती है।वहीं आज २ अप्रैल गुरुवार को बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ शहर के सभी हनुमान मंदिरों में हनुमान जयंती को बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया और सर्वत्र महाभंडारा का भी आयोजन किया गया। वहीं हनुमान जी को चिरंजीवी माना जाता है वे त्रेता युग से लेकर अभी तक हनुमान जी अमर हैं। हनुमान जी को कलयुग के सबसे प्रभावशाली देवताओं में से एक माना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था इसलिए यह दिन हनुमान जी को समर्पित है। साथ ही यदि कोई व्यक्ति पवित्र मन से व्रत व विधि विधान से पूजा करता है तो उसे हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है व सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
हनुमान जयंती की खुशी में हर वर्ष की तरह इस बार भी आज हनुमान जयंती के पावन दिन को शहर के श्री हनुमान जयंती आयोजन समिति व मार्निंग वाकर्स सोसायटी के श्रद्धालुओं ने आज सुबह कमला नेहरू पार्क में हनुमान जी की महाआरती पूजा – अर्चना कर मनभावन रथ में जीवंत झांकी, भव्य बाजे गाजे मधुर भजन गीत व आतिशबाजी के साथ हाथों में निशान लेकर भव्य ऐतिहासिक निशान यात्रा निकाली जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण जयकारा लगाते हुए चक्रधर नगर से डिग्री कॉलेज होते हुए गजमार पहाड़ मंदिर पहुँचे। जो हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

मंदिर में हुई महाआरती

निशान शोभा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुगण जयकारा लगाते हुए पहाड़ मंदिर पहुँचे व हनुमान जी को निशान समर्पित कर विधि विधान से  भगवान हनुमान का भव्य श्रृंगार किया गया व इत्र वर्षा की गई साथ ही छप्पन भोग अर्पित कर पूजा अर्चना व महाआरती किए। वहीं हनुमान चालीसा पाठ भी भक्तों ने किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए श्री हनुमान आयोजन समिति व मॉर्निंग वॉकर्स सोसाइटी की पहल से जलपान व नाश्ते की शानदार व्यवस्था की गई थी व सभी को प्रसाद वितरण भी किया गया। इसी तरह श्रद्धालुओं के लिए मंदिर से वापस घर आने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की गई थी। जिसकी सभी ने सराहना की। निशान यात्रा को भव्यता देने में श्री हनुमान आयोजन समिति व मॉर्निंग वाकर्स सोसायटी के दीपक डोरा, राजेश अग्रवाल, संजय खेमका, विमल मित्तल, सुनील मोदी, चंद्रकांत पंजाबी,मीनू राम बहिदार,राजेन्द्र खालसा, अनिल गर्ग, कैलाश तुलसी, विजय अग्रवाल, विनोद पालीवाल,पुरुषोत्तम अग्रवाल, नवनीत गोयल शिव बापोडिय़ा, गोपाल बापोडिय़ा, सरस गोयल सुनील अग्रवाल,अनूप केडिया कमल शर्मा सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

शहर में सर्वत्र हुई पूजा व महाभंडारा

हनुमान जयंती की खुशी में आज शहर के प्राचीन हनुमान मंदिर सुभाष चौक, गौरीशंकर मंदिर, बूजी भवन पंचमुखी हनुमान मंदिर, ढि़मरापुर सिद्ध हनुमान मंदिर, पहाड़ मंदिर सहित सभी मंदिरों में सुबह से ही हनुमान भक्तों की दर्शन पूजन करने के लिए लंबी कतारें लगी रही। जो सुबह से रात तक चलता रहा। वहीं मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना करने के बाद हनुमान जी को गुड, चना, केला व मिष्ठान्न भोग अर्पित कर श्रद्धा से हनुमान चालीसा का पाठ किए। इसके पश्चात दोपहर १२ बजे से शाम तक सभी हनुमान जी के मंदिरों में व शहर के अनेक चौक चौराहों में श्रद्धालुओं ने जयंती की खुशी में भव्य महाभंडारा का आयोजन किया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं महाभंडारा सुबह से शाम तक चलता रहा।

भजन कीर्तन व सुंदरकांड पाठ का आयोजन

कलयुग के साक्षात देवता हनुमान जी की जयंती के पावन अवसर पर भक्तगण भजन कीर्तन, सुंदरकांड व रामायण पाठ का आयोजन करते हैं। वहीं आज जयंती की खुशी में श्रद्धालुओं ने अपने घर व हनुमान जी के मंदिरों में सुबह से रात तक अखंड भजन कीर्तन, सुंदरकांड पाठ व रामायण पाठ का आयोजन भी किए जो रात तक चलता रहा व शहर में सुबह से रात तक आध्यात्मिक खुशी का माहौल रहा।

You Might Also Like

शहर में दो बदमाशों का आतंक

नशामुक्ति केंद्र में युवाओं को मशरूम उत्पादन का दिया गया प्रशिक्षण

कार की ठोकर से बाइक सवार एक छात्र की मौत, दूसरा घायल

छत्तीसगढ़ रोलबाल टीम में रायगढ़ के खिलाडिय़ों का चयन

विद्युत संबंधित शिकायतों का समय पर करें निराकरण : कमिश्नर चंद्रवंशी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भवन केवल स्कूल नहीं बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में एक योगदान है
Next Article अकलतरा में चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के कारण निरस्त ट्रेनों को किया गया रिस्टोर

खबरें और भी है....

जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल
जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार
समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प
सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?