NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रामनवमी शोभा यात्रा का आज साक्षी बनेगा रायगढ़, झंडा-तोरण व रंगीन लाईटें बना आकर्षण का केंद्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रामनवमी शोभा यात्रा का आज साक्षी बनेगा रायगढ़, झंडा-तोरण व रंगीन लाईटें बना आकर्षण का केंद्र
रायगढ़

रामनवमी शोभा यात्रा का आज साक्षी बनेगा रायगढ़, झंडा-तोरण व रंगीन लाईटें बना आकर्षण का केंद्र

प्रदेश सहित दिगर प्रांत के कलाकार बिखेरेंगे जलवा

lochan Gupta
Last updated: March 27, 2026 12:11 am
By lochan Gupta March 27, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर शहर में विगत तीन-चार दिनों से जोर से तैयारी चल रही थी जो अब पूरी हो गई है। इसके लिए सर्व हिंदू समाज के लोगों द्वारा भगवा रंग के झंडा व तोरण के साथ रंग-बिरंगी झालरों से पूरा शहर को सजा दिया है, जो शाम होते ही एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। वहीं शुक्रवार को रामनवमी शोभायात्रा में पूरा शहर के साथ अंचल के लोग शामिल होकर भव्य बनाने की तैयारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव मनाया जाना है। इसकी खुशी में कला और संस्कार धानी नगरी को राममय बनाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है, वहीं कुछ जगहों में झंडा लगाने का काम बचा है जो देर रात तक कर लिया जाएगा। इसके लिए सर्व समाज के लोग जुटे हुए हैं, साथ ही अलग-अलग समाज द्वारा झांकी भी तैयार की जा रही है, जो 27 मार्च की शाम को शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी, इससे चौक-चौराहों सहित अन्य जगहों में लोगों द्वारा स्टाल लगाने की भी तैयारी की है, ताकि शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों को पानी व शरबत पिलाया जा सके। बताया जा रहा है कि इस बार रामनवमी पर करीब 60 से अधिक समाज और संस्था से जुड़े लोग झांकी निकालते हुए एकता का मिशाल पेश करेंगे। इसके चलते एक दिन पहले से ही शहर की सडक़ों पर भीड़-भाड़ का माहौल देखने को मिल रहा है, तो वहीं युवाओं की टोली एक दिन पहले से ही जुलुस निकालने के लिए रिहलसल भी शुरू कर दिए है। ऐसे में लोगों के उत्साह को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस बार की रामनवमी यादगार बन जाएगा।
वहीं समाज के लोगों ने अपने-अपने नाम से स्वागत द्वारा बनाया है, जिसमें झंडा के साथ रंग-बिरंगी झलरों चमक रही है। इसके अलावा इस बार प्रदेश सहित दिगर प्रांत से डीजे मंगाया गया है जो लोगों के लिए आर्कषण का केंद्र रहेगा। वहीं समिति के लोगों की मानें तो अन्य सालों की अपेक्षा में इस बार सजावट के अलावा अलग-अलग तरह के बाजे व डीेज श्रीराम शोभायात्रा में धमल मचाएंगे।

चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा

श्री रामनवमी शोभा यात्रा शहर के नटवर स्कूल मैदान से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए देर रात रामलीला मैदान में पहुंचकर समापन होगा। इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा, साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी शोभा यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगे,ताकि कोई अनहोनी की घटना न हो सके। इसके साथ ही यातायात विभाग द्वारा शोभायात्रा के लिए रुट चार्ट भी तैयार कर दिया है, ताकि सभी रैली एक ही रुट से निकल सके।

ये रहेंगे आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा के लिए बाहर से भी टीम पहुंच रही है, जो लोगों का ध्यान आर्कषण करेगा। जिसमें प्रमुख रूप से पंजाब पाइप बैंड, काला हांडी कटप्पा, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, कोलकाता के कार्टून, आदिवासी नृत्य समेत दर्जनभर कार्यक्रम का आयोजन होगा।

एंबुलेंस की रहेगी व्यवस्था

शोभा यात्रा में लोगों की भीड़ को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन की पहल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है जो झांकियों के साथ-साथ एंबुलेंस भी चलेगी, साथ ही उसमें डाक्टर्स के साथ अन्य चिकित्सा दल मौजूद रहेंगे, ताकि आपातकालीन समय में मोर्चा संभाल सके। इसके साथ ही आपात स्थिति में एंबुलेंस को अस्पताल तक पहुंचने के लिए भी रुट तय किया गया है, ताकि जरूरत पडऩे पर मरीज को समय पर पहुंचाया जा सके।

54 समाज की रहेगी सहभागिता

शहर के अग्रसेन भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में रामनवमी आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 2014 से शुरू हुआ यह सफर अब रायगढ़ की आन, बान और शान बन चुका है। 54 समाज के लोगों की सहभागिता से श्रीगणेश होने वाले महा धार्मिक कार्यक्रम में इस वर्ष 60 से अधिक बिरादरी और संस्था के प्रतिनिधि रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होकर इतिहास रचेंगे। रायगढ़ के जिस भी प्रमुख चौक-चौराहे से शोभायात्रा निकलेगी, वहां लाइटिंग और तोरण की विशेष व्यवस्था से पूरा रायगढ़ राममय हो गया है। गत दिवस कलेक्टर और एसएसपी के साथ हुई बैठक में उन्होंने भरपूर सहयोग देने का ठोस आश्वासन दिया। कल शोभायात्रा में प्रशासन की पहल से शहर 3 से 4 जगह एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी, जिसमें डॉक्टर्स और चिकित्सा दल मौजूद रहेंगे।

पीसी में इनकी रही मौजूदगी

प्रेसवार्ता में रामनवमी आयोजन समिति से महापौर जीवर्धन चौहान के साथ आशीष ताम्रकार, दीपक पांडेय, प्रदीप गर्ग, सुरेश गोयल, गुरूपाल भल्ला, उमेश अग्रवाल, शाखा यादव, विकास केडिया, प्रवीण द्विवेदी, आशीष यादव, अमित शर्मा, पवन अग्रवाल, गोपाल बापोडिय़ा, ओंकार तिवारी, पूजा चौबे सहित आयोजन समिति से जुड़े सक्रिय रामभक्त मौजूद रहे।

You Might Also Like

36 घंटे के भूख हड़ताल पर लोको पायलट व रनिंग स्टाप

अदाणी फाउंडेशन द्वारा सुपा में महिला दिवस का आयोजन

रायगढ़ के कार्यकताओं ने इतिहास रचा : संभाग प्रभारी रामू रोहरा

जिंदल प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन

मोदी की गारंटी व विष्णु सरकार की उपलब्धियों के पूरे हुए 100 दिन : विजय अग्रवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला
Next Article रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त

खबरें और भी है....

सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
सुशासन तिहार 2026 : सीएम साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात
मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय
एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?