NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे में क्षय रोग, टीबी जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेलवे में क्षय रोग, टीबी जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बिलासपुर

रेलवे में क्षय रोग, टीबी जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: March 26, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta March 26, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। भारत, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत केंद्रित उपायों के ज़रिए टीबी को खत्म करने के अपने लक्ष्य में लगातार तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमबीए) और निक्षय पोषण योजना (एनपीवाई) जैसी प्रमुख पहल, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दे रही हैं, पोषण संबंधी सहायता सुनिश्चित कर रही हैं और उपचार के पालन में सुधार कर रही हैं। निक्षय पोर्टल निगरानी और रोगी देखभाल को और मजबूत करता है। टीबी को खत्म करने का भारत का लक्ष्य दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य मिशनों में से एक है। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत, भारत ने उन्नत निदान, नवीन नीतियों और रोगी प्रथम दृष्टिकोण के साथ, टीबी के प्रति अपने उपायों को मजबूत किया है। प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता फैलाना, इसके प्रभाव को कम करना तथा इसके उन्मूलन के लिए वैश्विक एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रयासों को सुदृढ़ करना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि टीबी आज भी एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है, जो लाखों लोगों को प्रभावित करती है। इसी क्रम मे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चिकित्सा विभाग द्वारा केन्द्रिय चिकित्सालय बिलासपुर, मण्डल चिकित्सालय रायपुर एवं उपमंडल चिकित्सालय, चरोदा भिलाई में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के माध्यम से टीबी के प्रभाव, इसके कारणों, लक्षणों जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन घटना तथा उपलब्ध उपचारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और बताया गया कि समय पर पहचान और सही उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम में यह भी जोर दिया गया कि टीबी से बचाव के लिए स्वच्छता, पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, रेलवे कर्मचारियों को यह संदेश दिया गया कि शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवाना चाहिए, ताकि रोग का समय रहते इलाज संभव हो सके। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चिकित्सा विभाग ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे टीबी के प्रति जागरूक रहें, भेदभाव से बचें और रोगियों का सहयोग करें। सामूहिक प्रयासों और जागरूकता के माध्यम से ही इस बीमारी को जड़ से समाप्त कर सकते हैं। चिकित्सा विभाग, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का यह प्रयास क्षय रोग (टीबी) के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने एवं कर्मचारियों व उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है।

You Might Also Like

छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

एसईसीएल में आयकर रिटर्न को लेकर कर्मियों को कर रहे जागरूक

जीएसटी राजस्व में सराहनीय योगदान के लिए एसईसीएल को मिला सम्मान

एसईसीएल में पहली बार ङ्गरुक्रढ्ढ जमशेदपुर के साथ मिलकर श्रम कानून विषय पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

56वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात
Next Article सीएम साय श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे

खबरें और भी है....

रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त
रामनवमी शोभा यात्रा का आज साक्षी बनेगा रायगढ़, झंडा-तोरण व रंगीन लाईटें बना आकर्षण का केंद्र
मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला
रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई
खड़ी वाहनों से फिर होने लगी डीजल चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?