NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डॉक्टर और रिटायर-अधिकारी से 38 लाख रूपए की ठगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > डॉक्टर और रिटायर-अधिकारी से 38 लाख रूपए की ठगी
रायपुर

डॉक्टर और रिटायर-अधिकारी से 38 लाख रूपए की ठगी

इन्वेस्टमेंट और स्क्रीन शेयर करवाकर आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

lochan Gupta
Last updated: March 23, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta March 23, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर एक डेंटिस्ट से 37.50 लाख रुपए और पेटीएम कस्टमर केयर बनकर एक रिटायर्ड सिंचाई अधिकारी से 70 हजार रुपए की ठगी की है।मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना इलाके का है। पहला मामला: पुलिस के अनुसार, साइबर ठगों ने पचपेड़ी नाका आम्रपाली सोसाइटी के निवासी डेंटिस्ट डॉ. गुलाबचंद बैज के नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा। उन्हें विश्वास दिलाया कि ऐप के माध्यम से निवेश करने पर भारी मुनाफा होगा। डॉक्टर से पैसे निवेश कराए और बदले में दो किस्तों में 1 लाख रुपए वापस भेजकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद डॉक्टर ने 25 फरवरी से 14 मार्च के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 38.50 लाख रुपए ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। 1 लाख वापस मिलने के बाद डॉक्टर को कुल 37.50 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। जब उन्होंने बाकी पैसे निकालने चाहे, तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया।
दूसरा मामला: अमलीडीह निवासी रिटायर्ड सिंचाई अधिकारी रविप्रकाश सोनी ने 9 मार्च को अपने पेटीएम वैलेट में फंसे पैसे निकालने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। सर्च में मिले नंबर पर कॉल करने पर सामने वाले ने खुद को कर्मचारी बताया और व्हाट्सएप पर स्क्रीन शेयर करने को कहा। जैसे ही उन्होंने स्क्रीन शेयर किया, ठग ने उनके मोबाइल का एक्सेस ले लिया और यूनियन बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। देखते ही देखते दो किस्तों में 70,000 रुपए खाते से पार कर दिए गए। पीडि़तों की शिकायत पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

चिट्टा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा आरक्षक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

समता-एक्सप्रेस में 9 लाख के ज्वेलरी से भरा बैग पार

डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल छह महीने बढ़ा

पुलिसकर्मियों को वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाना होगा अनिवार्य : एसएसपी लाल उमेंद

अब रायपुर में बनेंगे देश के सबसे उन्नत ट्रांसफार्मर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आरपीएफ ने 3 साल में किए 600+ टिकट दलाल गिरफ्तार
Next Article देश के औद्योगिक विकास को गति देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियां

खबरें और भी है....

पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
जिले में अफीम की खेती पर टूटा प्रशासन का कहर, 72 घंटे के भीतर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई
चंद्रनगर में नजूल भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सभापति डिग्री लाल साहू व पार्षद आशीष ताम्रकार बने वार्ड समिति के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?