NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मंत्रोच्चार से हुई माता स्कंद की विधिवत पूजा-अर्चना, माता के महाभंडारा में श्रद्धालुओं की कतारें
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मंत्रोच्चार से हुई माता स्कंद की विधिवत पूजा-अर्चना, माता के महाभंडारा में श्रद्धालुओं की कतारें
रायगढ़

मंत्रोच्चार से हुई माता स्कंद की विधिवत पूजा-अर्चना, माता के महाभंडारा में श्रद्धालुओं की कतारें

lochan Gupta
Last updated: March 23, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta March 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। चैत्र नवरात्र के पाँचवें दिन आज माता जगतजननी भवानी के पांचवें स्वरुप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना श्रद्धा से भक्तों ने की। माँ भवानी के पाँचवें स्वरूप माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है।स्कंद का अर्थ होता है कार्तिकेय और इन्हीं की माता होने के कारण देवी को स्कंदमाता कहा जाता है। माँ भवानी के पांचवें स्वरूप माता स्कंदमाता की पूजा की गई। जो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। वहीं शहर में भी सर्वत्र आज पंचमी तिथि नवरात्रि महापर्व को माता के भक्तों ने बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल ने कहा कि पावन नवरात्रि के पहले दिन से ही माता भवानी की आशीर्वाद से दूर दराज से हजारों श्रद्धालुगण माता जगतजननी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। वहीं आज पंचमी तिथि को भी दोपहर तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ फिल्म अभिनेता तरुण बघेल ने भी प्रसाद बांटकर प्रसाद ग्रहण किए। जिससे दादी समिति के सभी सदस्यों को आत्मिक खुशी हो रही है। माता की कृपा से यह महाभंडारा पूरे नवरात्रि पर्व तक समिति के सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से चलता रहेगा। इसी तरह दर्शन – पूजन करने आए श्रद्धालुगण समिति के इस महाभंडारा की हृदय से सराहना कर रहे हैं। वहीं नौ दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोडिय़ा, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल, रोमी निगानिया, सुभाष चिराग, संजय कालू, कमल मित्तल, विकास अग्रवाल, आलोक मित्तल, कमल सुहागन, राजेश भोटू सहित अनेक सदस्यगण भव्यता देने में जुटे हैं।

माता के जयकारे से गूँजा बूढ़ी माई मंदिर

नवरात्रि पर्व के पाँचवें दिन शहर के सुप्रसिद्ध बूढ़ी माई मंदिर में दादी सेवा समिति की श्रद्धालु महिला सदस्य विगत चार वर्षों से चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महाभंडारा का आयोजन कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील टाइटन के विशेष मार्गदर्शन में कर रहे हैं। इस बार भी समिति के सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से नवरात्रि महापर्व तक महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन महाभंडारा में दर्शन – पूजन करने आए हजारों श्रद्धालुगण प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। वहीं आज पंचमी तिथि को सभी सदस्यों ने माता भवानी के पांचवें स्वरूप माता स्कंद की पूजा – अर्चना कर श्रृंगार किया। इसके पश्चात सुबह दस बजे महाभंडारा का शुभारंभ इंटरनेशनल बिजनेस कोच श्रीमती कविता विकास अग्रवाल, सविता महाकाली, शालिनी रेड्डी सहित अनेक सदस्यों ने माता के जयकारे के साथ रिबन काटकर किया।

You Might Also Like

स्व दीनदयाल रातेरिया के तत्वाधान में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पेट्रोल पंपों के टॉयलेट को दुरुस्त करने के निर्देश

रुचिदा गांव में युगल साहू स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

किरोड़ीमल नगर में भाजपा की निकली नामांकन रैली

मीना बाजार लगाने अभी तक नहीं मिली अनुमति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में धूमधाम से मनाई गई निषाद राज जयंती, निकाली भव्य शोभायात्रा
Next Article लोहे के अवैध कारोबार पर हुई कार्रवाई, 6 कबाडिय़ों के ठिकानों से आयरन पैलेट-सरिया समेत वाहन जब्त

खबरें और भी है....

पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
जिले में अफीम की खेती पर टूटा प्रशासन का कहर, 72 घंटे के भीतर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई
चंद्रनगर में नजूल भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सभापति डिग्री लाल साहू व पार्षद आशीष ताम्रकार बने वार्ड समिति के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?