NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: टिमरलगा में ‘खनन माफिया’ का राज! सुप्रीम गाइडलाइन दरकिनार, प्रशासनिक चुप्पी पर उठ रहे सवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > टिमरलगा में ‘खनन माफिया’ का राज! सुप्रीम गाइडलाइन दरकिनार, प्रशासनिक चुप्पी पर उठ रहे सवाल
सारंगढ़

टिमरलगा में ‘खनन माफिया’ का राज! सुप्रीम गाइडलाइन दरकिनार, प्रशासनिक चुप्पी पर उठ रहे सवाल

lochan Gupta
Last updated: March 22, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta March 22, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का कंक्रीट ग्राम कहे जाने वाला टिमरलगा इन दिनों अवैध खनन को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में है। यहां लाईम स्टोन की अवैध माइंस का बेखौफ संचालन न सिर्फ प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी को उजागर कर रहा है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइनों की भी खुली अवहेलना का मामला बनता जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ग्राम टिमरलगा में पिछले कई दिनों से खनिज विभाग की कथित सरपरस्ती में अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। हाल ही में सारंगढ़ एसडीएम वर्षा बंसल ने मौके पर दबिश देकर पोकलेन मशीनें जब्त की थीं, लेकिन इसके बाद भी खनिज विभाग की ओर से की गई कार्रवाई महज खानापूर्ति तक सीमित नजर आ रही है।
जिले के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की छवि एक संवेदनशील और सक्रिय प्रशासक की रही है, जो खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं। बावजूद इसके, उनके अधीन खनिज अमला पूरी तरह बेलगाम और निरंकुश होता दिख रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

कई गांवों में फैल चुका अवैध खनन का जाल

टिमरलगा ही नहीं, बल्कि लालाधुरवा, सरसरा, खर्री बड़े और सेंदुरस जैसे गांवों में भी लाईम स्टोन का अवैध उत्खनन खुलेआम जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टिमरलगा में खनन माफिया इतने प्रभावशाली हो चुके हैं कि खनिज विभाग के अधिकारी यहां झांकने तक से कतराते हैं।

सरकारी जमीन और नदी तक को नहीं छोड़ा

जानकारी के मुताबिक, टिमरलगा में सूरज होटल के पीछे शासकीय भूमि पर अवैध माइंस संचालित हो रही है। स्थिति इतनी गंभीर है कि खनन माफिया महानदी के तट तक को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अवैध रूप से निकाले गए बोल्डरों को रॉयल्टी पर्चियों में खपाकर पूरे खेल को वैध दिखाने की कोशिश की जा रही है।

क्रशरों में खप रहा अवैध माल, संरक्षण के आरोप

सूत्रों की मानें तो गुड़ेली और टिमरलगा क्षेत्र में कई क्रशर प्लांट ऐसे हैं, जहां अवैध खनन का पत्थर आसानी से खपाया जा रहा है। यह भी आरोप है कि ‘लक्ष्मी कृपा’ के चलते जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं की भी इस पूरे खेल में अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी है।

बड़ा सवाल—कौन दे रहा संरक्षण?

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब जिले का मुखिया एक कर्मठ और ईमानदार छवि वाला अधिकारी है, तो उसके मातहत अमला इतनी बड़ी लापरवाही और मनमानी कैसे कर रहा है? आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध खनन का खेल फल-फूल रहा है? फिलहाल पूरे मामले ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस पर ठोस कार्रवाई करते हैं या फिर यह गोरखधंधा यूं ही जारी रहता है।

You Might Also Like

…चर्चित चेहरे आमने-सामने कौन मारेगा बाजी

साय सरकार ने चौथी बार बढ़ाएं बिजली के दाम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष

पार्थ सिंह ठाकुर बने पायलट

खाटू में अग्रसंस्था पुरस्कार से महेन्द्र केजरीवाल सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बी फार्मेसी पढ़े युवा रमेश प्रेमी ने खेती में तलाशी स्वरोजगार
Next Article हमारी उन्नति का है अंजन, ये महतारी वंदन

खबरें और भी है....

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला
ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?