NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त
रायगढ़

आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त

मार्शल सांगा गिरफ्तार, अन्य दो फरार, पुलिस फरार आरोपियों की पतासाजी में जुटी

lochan Gupta
Last updated: March 22, 2026 12:06 am
By lochan Gupta March 22, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। तमनार क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में अफीम की खेती मामले में तमनार पुलिस ने कल रात आरोपी मार्शल संगा निवासी खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम ग्राम आमाघाट थाना तमनार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही 60 हजार 326 अफीम के पौधे जब्त किया गया है। जब्त अफीम के पौधे की कीमत करीब 2 करोड़ 5 लाख 10 हजार रूपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 19-20 मार्च की रात्रि तमनार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम आमाघाट खर्राघाट भैर नाला किनारे में स्थित भूमि पर मार्शल संगा निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम ग्राम आमाघाट थाना तमनार के द्वारा अवैध अफीम की खेती किया गया है। सूचना पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबीर सूचना से अवगत कराया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को कार्यवाही हेतु निर्देशित कर थाना प्रभारी पूंजीपथरा, लैलूंगा को भी स्टाफ के साथ मौके पर रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा कल को ही ग्राम आमाघाट जाकर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान खेत में काम करने वाले दो व्यक्ति मौके से फरार हो गये, एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम मार्शल संगा पिता मिखएल संगा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम आमाघाट थाना तमनार जिला रायगढ़ का रहने वाला बताया, मौके पर दो खेतों में अफीम का फसल लगा हुआ मिला।
मार्शल संगा से पूछताछ करने पर उसने बताया कि इस खेती के संबंध में उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है तथा उसके साथ जिला खूंटी झारखण्ड के रहने वाले ’इमानवेल भेंगरा व सीप्रियन भेंगरा’ को अपने साथ लेकर आया था और उन लोगों के मदद से अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे थे।
रेड कार्यवाही के पश्चात् मौके पर आबकारी के टीम, एफएसएल की टीम, कृषि विभाग की टीम एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके पर उपस्थित हेतु बताने पर सभी अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित आये, एफएसएल की टीम के द्वारा परीक्षण कर फसल के पौधे को अफीम होना बताया गया। पूछताछ के दौरान मार्शल संगा ने अपने मेमोरण्डम कथन में फसल से निकाले गये अफीम को छुपाकर अपने घर में रखना बताया, जिसके आधार पर उसके निवास (ससुराल) आमाघाट में जाकर चेक किया गया, तब इसके द्वारा एक पॉलिथीन में अफीम निकालकर पेश किया जिसका वजन 3.02 किलोग्राम (कीमत 15 लाख 10 हजार रूपये) होना पाया गया जिसे मामले में जप्त किया गया है। मामले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मिलने के सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ड्रोन से रखी जा रही मादक खेती पर कड़ी नजर


जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग शुरू कर दिया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में घरघोड़ा और तमनार क्षेत्र में वृहद ड्रोन सर्वे अभियान संचालित किया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और कृषि विभाग की टीमों ने समन्वित रूप से काम करते हुए संदिग्ध क्षेत्रों की पहचान की और ड्रोन के माध्यम से खेतों की बारीकी से निगरानी की। इस आधुनिक तकनीक के जरिए दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक भी प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित हुई, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ड्रोन सर्वे के साथ-साथ राजस्व विभाग के पटवारियों और कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने संबंधित गांवों में मौके पर पहुंचकर खेतों में उतरकर सघन निरीक्षण किया। इस दौरान घरघोड़ा तहसील के बैहामुडा, भेंगारी, पाकादरहा, पानीखेत तथा तमनार तहसील के आमापाली, राबो, गढग़ांव एवं हराडीह में व्यापक स्तर पर जांच-पड़ताल की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने किसानों को जागरूक करते हुए स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों की खेती कानूनन अपराध है और इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वैकल्पिक वैध फसलों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आने वाले समय में भी ड्रोन सर्वे के साथ सघन जांच और निगरानी की कार्रवाई तेज की जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति में इस तरह की अवैध गतिविधियों को पनपने का अवसर न मिले। प्रशासन की इस पहल को क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

You Might Also Like

संविधान के जरिए हर गरीब को ताकत देने वाले महानायक भीमराव अंबेडकर-ओपी चौधरी

दहेज में कार और 5 लाख की डिमांड

श्री बालाजी मेट्रो अस्पताल में पहली बार हुआ बड़े मुँह के ट्यूमर की सफल सर्जरी

प्रकाश नायक ने किया कोलता समाज का अपमान..कार्यवाही की मांग – विलिस गुप्ता

जेलपारा में युवक ने लगाई फांसी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गेजामुडा के ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने का किया घेराव
Next Article बिलासपुर डैम के गेट फटा, रात भर बहता रहा पानी, खेतों में पानी घुसने से ग्रामीणों में आक्रोश

खबरें और भी है....

भ्रष्टाचारियों को नसीहत देने का अधिकार नहीं-सीएम साय
शालीमार ट्रेन में हो रही थी गांजा की तस्करी
फेसबुक से दोस्ती गांठने के बाद कहीं का नही छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर डैम के गेट फटा, रात भर बहता रहा पानी, खेतों में पानी घुसने से ग्रामीणों में आक्रोश
आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?