सारंगढ़। 20 मार्च 2026 को एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक प्रांताध्यक्ष चेतन भारती के दिशा-निर्देश सारंगढ़ के पास चन्द्रा छात्रावास में एकत्रित किया गया। पेंशनर साथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया जिसमें सारंगढ़ के लगभग 15 नयें सदस्यों को श्रीफल एवं गुलाल लगाकर स्वागत किये। अध्यक्षता कर रहे चंद्राकर ने बताया कि – प्रांतिय ईकाई के आह्वान पर आज हम धरना हेतु जिला कलेक्टर श्रीमान् संजय कन्नौजे द्वारा अधिकृत तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने तहसील कार्यालय जायेंगे।
पेंशनरों के लंबित पांच सूत्रिय मांगो के लिए बुजुर्ग पेंशनधारियों को धरना प्रदर्शन करने के लिए वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार बाध्य कर रही है। जो सरकार के भविष्य के लिए। भी अशोभनीय एवं अवांछनीय है। सरकार बुजुर्गों के हक में डाका डालना बंद करें अन्यथा बुजुर्गों की आह कही लग न जाए। मंचीय उद्बोधन में कहा गया कि पेंशनर देश-प्रदेश के विकास के सूत्रधार होते है वे। 30-40 वर्ष की सेवा शासन – प्रशासन को दिये रहते है लेकिन महंगाई भत्ते एवं अन्य सुविधाओं में इन्हें हमेशा उपेक्षित कर दिया जाता है। दूजा भाव के दर्द का अहसास पेंशनर हमेशा करते रहते है इसलिए संघ ने मांग किया गया है कि हमारी जायज मांग पर? सहानुभूतिपूर्वक विचार कर त्वरित निराकरण किया जाए। तहसील कार्यालय के पास रैली के रूप में अपनी लंबित मांगों को लेकर पेंशनरों द्वारा जोर-शोर प्रदर्शन करते हुए पांच सूत्रीय मांग ज्ञापन वाचन कर मुख्यमंत्री के नाम पर अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान छ.ग. पेंशनर समाज के उपप्रांताध्यक्ष व तहसील बिलाईगढ़ के अध्यक्ष बी. एल. चन्द्राकर, सचिव निरंजन लाल देवांगन, कोषाध्यक्ष दशरथ लाल साहू, संरक्षक भुवन लाल खुंटे, परिक्षेत्र अध्यक्ष सरसींवा-अमरनाथ खटकर, परिक्षेत्र अध्यक्ष बिलाईगढ़ श्री रामजी साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष भटगांव पूरन सिंह ठाकुर, श्री शोभाराम पटेल, सीताराम महेश, भोलादास भारद्वाज, पी.के. घृतलहरे, थानेश्वर चन्द्रा, दप्तर सिंह ठाकुर, शत्रुहन लाल जायसवाल, लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास्तव, रामेश्वर कैवर्त्य, दादूराम जांगड़े, चन्द्रशेखर रात्रे, आशाराम बंजारे, बी.एल. साहू, वी.आर. कुर्रे, आर. बी. सुल्तान, रूख्मण सिंह सरदार, होलिका जांगड़े, सुंदर लाल निराला, आर. डी. साहू, यू. आर. साहू, आर.एल. खाण्डेकर, कोमल साहू, किशन लाल साहू, लोचन प्रसाद साहू, रामकुमार नागेश, फत्ते लाल बंजारे, सुभाष चन्द्र नवरत्न, डीआर. मतवाले, बीआर. खटकर, धनवन्तू राम पटेल, रामलाल साहू, रवि भूषण सरदार, रामेश्वर सिंह, तानसेन साहू, शिवराम देवांगन, पिताम्बर प्रेमी, मुकुत राम कुर्रे, सीताराम कुर्रे, संतराम साहू, नंदराम साहू, रामलाल भारद्वाज, गेसराम निराला, कुंजराम रत्नाकर, नारायण प्रसाद लहरे, पदुम लाल साहू, खीखोराम साहू, राम कृष्ण साहू आदि सैकड़ों की संख्या में बिलाईगढ़ एवं सारंगढ़ के पेंशनर उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सचिव निरंजन देवांगन व आभार प्रदर्शन दशरथ लाल साहू एवं भुवन लाल खुंटे के द्वारा किया गया।
छग पेंशनर समाज 5 मांगों को लेकर दियें ज्ञापन



