NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जांजगीर-चांपा में घरेलू गैस की कालाबाजारी जारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > जांजगीर-चांपा में घरेलू गैस की कालाबाजारी जारी
जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में घरेलू गैस की कालाबाजारी जारी

जिम्मेदार विभाग द्वारा नहीं की जा रही ठोस कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: March 20, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta March 20, 2026
Share
3 Min Read

जांजगीर-चांपा। मध्य-पूर्व क्षेत्र में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान और इराक के बीच हालात खराब होने की खबरों के बीच अब इसका असर भारत सहित अन्य देशों में भी देखने को मिल रहा है। गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते बाजार में एलपीजी सिलेंडरों को लेकर मांग बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस आपूर्ति बाधित होती है, तो इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है। यही कारण है कि जांजगीर-चांपा जिले समेत कई जगहों पर गैस सिलेंडर की कृत्रिम कमी और जमाखोरी जैसी स्थितियां बन रही हैं।
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय जांजगीर व चांपा सहित जिलेभर में पहले से ही घरेलू गैस के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आ रही थीं। वहीं अब अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर कुछ लोग गैस की कालाबाजारी को और बढ़ावा दे रहे हैं। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आम उपभोक्ताओं को गैस के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है और जरूरत के समय सिलेंडर मिलना भी मुश्किल हो सकता है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए जाने के बावजूद जिले में कालाबाजारी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जांजगीर व चांपा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में कई होटल, ढाबों और मिठाई दुकानों में खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ व्यवसायी नियमों को दरकिनार कर घरेलू सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी गैस की उपलब्धता में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई स्थानों पर यह गतिविधि लंबे समय से चल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद हैं।

तो गंभीर हो सकती है स्थिति

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक हो सकता है। ऐसे सिलेंडरों का गलत तरीके से उपयोग दुर्घटनाओं को भी आमंत्रित कर सकता है। जिले के लोगों ने जिला प्रशासन से अवैध रूप से घरेलू गैस का उपयोग करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की है कि होटल व ढाबों में नियमित जांच और निगरानी हो। वहीं दोषियों पर जुर्माना एवं लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।

You Might Also Like

रामनवमीं पर निकली भव्य शोभा यात्रा

योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने का लें संकल्प : ओपी चौधरी

भारी विरोध के बीच देवरहा में चूना पत्थर खदान खोलने पूरी हुई जनसुनवाई

‘अबकी बार 400 पार’ गगन भेदी नारों से गूंजा जांजगीर

शिवरीनारायण में अवैध रूप से संचालित हो रहे ईट भ_े

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवाभाव और जनकल्याण के साथ मनाया गया सावित्री देवी जिंदल का जन्मदिन
Next Article नगर पंचायत नवागढ़ का लेखापाल प्रकाश जायसवाल 8००० रिश्वत लेते पकड़ाया

खबरें और भी है....

युवाओं के सपनों का कत्ल करने वाले आज सलाखों के पीछे- सीएम साय
35 हजार रिश्वत लेते सीएसपीडीसीएल का एई, जेई और क्लर्क गिरफ्तार
तमनार में अफीम की खेती का मामला उजागर
रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा पट्टी के साथ 3 गिरफ्तार
4 जर्जर छात्रावास भवनों की जगह बनेंगे हाईटेक हास्टल, डीएमएफ मद से मिली 6 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के सपनों का कत्ल करने वाले आज सलाखों के पीछे- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?