NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म
रायगढ़

धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म

इधर स्टाक खत्म उधर ऊंचे दाम पर बिक रही ब्रांडेड शराब, आबकारी विभाग पर उठे सवाल!

lochan Gupta
Last updated: May 4, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta May 4, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। क्षेत्र में इन दिनों शराब की अवैध बिक्री का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर जहां शासकीय शराब दुकानों में बीयर का स्टॉक समाप्त बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के ढाबों और अन्य स्थानों पर वही बीयर खुलेआम ऊंचे दामों पर बेची जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले ही शराब दुकान में लगभग ढाई सौ पेटी बीयर की बिक्री हो चुकी है, जिसके बाद अब दुकान में स्टॉक खत्म हो गया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि यही बीयर अब शहर के अलग-अलग स्थानों पर 500 से 600 रुपये तक में बेची जा रही है, वह भी बाहरी व्यक्तियों को प्राथमिकता देते हुए। सूत्रों के अनुसार, अवैध शराब विक्रेता (कोचिए) इस स्थिति का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। दुकानों में स्टॉक खत्म होने के बाद ये लोग ढाबों और गुप्त ठिकानों से शराब ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। आम उपभोक्ता मजबूरी में अधिक कीमत चुकाने को विवश हैं।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह पूरा खेल आबकारी विभाग की अनदेखी या मौन सहमति से संचालित हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि विभाग सक्रिय होता, तो इस तरह की अवैध बिक्री संभव नहीं थी। विभागीय अधिकारियों की निष्क्रियता अब सवालों के घेरे में है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो यह अवैध कारोबार और भी फैल सकता है।
यह सवाल अब आम चर्चा का विषय बन चुका है। जब अधिकृत दुकानों में बीयर उपलब्ध नहीं है, तो शहर में इतनी मात्रा में शराब कहां से पहुंच रही है? इस पर विभाग का कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठाता है।

You Might Also Like

नि:शुल्क नेत्र शिविर में 108 मरीज हुए लाभांवित

76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रशासक ने फहराया तिरंगा

जनदर्शन में पर्यावरण प्रदूषण एवं प्राकृतिक नाले से अवैध जल दोहन की शिकायत

खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी बोलेरो, 2 की मौत, 4 गंभीर

मेहनत के पर से स्टॉक होम तक कामयाबी की उड़ान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत न्याय, एक्शन में दिखे एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी
Next Article केलो नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी

खबरें और भी है....

शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
केलो नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी
धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म
मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत न्याय, एक्शन में दिखे एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी
डकैती का फरार आरोपी रायगढ़ में आईपीएल सट्टा खिलाते पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?