NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुपोषित बच्चों को एनआरसी लाने पर आंबा कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि : कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कुपोषित बच्चों को एनआरसी लाने पर आंबा कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि : कलेक्टर
जशपुरनगर

कुपोषित बच्चों को एनआरसी लाने पर आंबा कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि : कलेक्टर

मातृ शिशु मृत्यु दर रोकने संस्थागत प्रसव को दे बढ़ावा, अस्पताल में हो शत प्रतिशत प्रसव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: March 19, 2026 12:11 am
By lochan Gupta March 19, 2026
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण मुक्ति, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान कार्ड सैचुरेशन, जिले के विशेष प्रोजेक्ट स्वास्थ्य मितान, पीवीटीजी हेल्प डेस्क, रिचिंग एवरी डिलीवरी, आईआईटी बॉम्बे पोषण मिशन तथा मानव संसाधन की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लक्षित योजनाओं एवं सेवाओं का पूरी तत्परता से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री व्यास ने कुपोषण को दूर करने बड़ी पहल की। उन्होंने कहा कि गंभीर कुपोषित बच्चों के कुपोषण मुक्ति के लिए उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र लाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रति बच्चे 100 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा। यह प्रोत्साहन राशि जीवन दीप समिति की ओर से वहन किया जाएगा। उन्होंने बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने एनआरसी में बेड ऑक्यूपेंसी दर बढ़ाने के निर्देश दिए। जिससे एनआरसी में अधिक से अधिक गंभीर कुपोषित बच्चों का समुचित इलाज जा सके एवं पूरक पोषण आहार भी प्रदान किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए सघन अभियान चलाया जाए।
सभी आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खुले यह सुनिश्चित करें तथा सीडीपीओ समय-समय पर इनका निरीक्षण अवश्य करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की बेहतर देखभाल एवं सभी एक्टिविटी सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रोत्साहित करें। पूरक पोषण आहार नियमित रूप से बच्चों और माताओं को उपलब्ध कराएं। इस दौरान बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, सीएमएचओ डॉ जी एस जात्रा, सिविल सर्जन, सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, कॉर्डिनेटर एवं पीएचसी- सीएचसी के चिकित्साधिकारीगण सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ मौजूद रहे।

शिशु मातृत्व मृत्यु दर रोकने कराएं शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव

कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। शिशु मातृत्व मृत्यु दर रोकने एवं बेहतर देखभाल के लिए स्वास्थ्य अमला सतर्क रहे। प्रसव की निर्धारित तिथि नजदीक आने पर मितानिन रोजाना घर जाकर गर्भवती महिला का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्थिति की जानकारी लें। हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान कर विशेष स्वास्थ्य परीक्षण, समुचित देखभाल एवं उचित समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए लोगों को अस्पताल में ही सुरक्षित प्रसव कराने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य एवं मानव संसाधनों को दुरुस्त करने, दवाइयों की उपलब्धता, आवश्यक टेस्ट एवं सी सेक्शन की सुविधा को सुचारू रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि माह में ब्लॉक मेडिकल ऑफि सर एवं सीडीपीओ संयुक्त बैठक में शामिल होकर मातृ शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, ओपीडी-आईपीडी तथा जन्म-मृत्यु दर की समीक्षा करें।

अपेक्षा अनुरूप कम परफ ार्मेंस पर जताई नाराजगी

बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य मानव संसाधन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही आरोग्य मेला, टेली मेडिसिन, टीकाकरण, फैमिली प्लानिंग, आउटरीच गतिविधि, एनसीडी जांच, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय टीबी एवं कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, आरबीएसके, मलेरिया नियंत्रण, सिकल सेल, पीसीपीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन आदि की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के गंभीरता पूर्वक संचालन करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। कई स्थानों पर आवश्यकता से अधिक चिकित्सा स्टाफ मौजूद होने एवं उसके अनुरूप डिलीवरी, ओपीडी और स्वास्थ्य सेवाएं कम मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई तथा कम स्टाफ वाले स्थानों पर मानव संसाधन को आवश्यकतानुसार शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

सभी अस्पतालों में सक्रिय रहे एंबुलेंस

कलेक्टर ने बैठक के दौरान जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 108, 102 एंबुलेंस तथा मुक्तांजलि वाहनों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जगह एंबुलेंस का सक्रिय संचालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे आपातकाल में किसी भी मरीज को असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही जिले में पीएम जनमन योजना अंतर्गत प्राप्त 6 मोबाइल मेडिकल यूनिट को सक्रिय रखते हुए रूट चार्ट बनाकर पीवीटीजी क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालन करते हुए लोगों का स्वास्थ्य जांच एवं इलाज करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

जशपुर चैंपियनशिप में बैडमिंटन प्रतिभाओं का हुआ संगम

बाईक से गांजा तस्करी करने वाला तस्कर चूड़ामणी यादव गिरफ्तार

सीएम साय की पहल से 47 हितग्राहियों को 07 लाख 55 हजार रुपए की दी गई आर्थिक सहायता

रेशम विभाग द्वारा संचालित कोसा पालन से किसान बन रहे समृद्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वन विभाग की सक्रियता से अवैध उत्खनन पर हुई तत्काल कार्यवाही
Next Article बाबा प्रियदर्शी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण शहर सरकार का सराहनीय निर्णय:- दवा प्रतिनिधि संघ

खबरें और भी है....

दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
जूटमिल में कुर्की नोटिस चस्पा, पेट्रोल पंप सहित 5 संस्थान सील
मारपीट करने के बाद गला दबाकर दोस्त को मार डाला
आज घट स्थापना के साथ शुरू होगा नवरात्र पर्व
निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?