NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला के खाते से करोड़ों का ट्रांजेक्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महिला के खाते से करोड़ों का ट्रांजेक्शन
रायगढ़

महिला के खाते से करोड़ों का ट्रांजेक्शन

सीएसआर फंड से अनुदान दिलाने खुलवाया खाता, साइबर-फ्रॉड गैंग को उपलब्ध कराते थे अकाउंट, 5 गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 17, 2026 12:35 am
By lochan Gupta March 17, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ। सीएसआर फंड से अनुदान दिलाने के नाम पर एक महिला के बैंक खाते का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपए का संदिग्ध ट्रांजेक्शन करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला साइबर थाना रायगढ़ क्षेत्र का है।
दरअसल, इंदिरानगर निवासी आयशा परवीन, जो आयुष शिक्षा समिति से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 12 मार्च को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि दिसंबर 2025 में उनके भांजे ने उनकी पहचान अभय यादव और विजय चंद्रा से कराई थी। आरोपियों ने बताया कि एक कंपनी ष्टस्क्र मद से सामाजिक कार्यों के लिए अनुदान देना चाहती है। इसके बाद महिला की संस्था से जुड़े दस्तावेज लेकर आरोपियों ने उनके नाम से एक्सीस बैंक में खाता खुलवाया।
खाता खुलवाने के बाद आरोपियों ने महिला को कंपनी में नौकरी और अनुदान राशि देने का लालच देकर गुवाहाटी बुलाया। महिला और उसके पति की फ्लाइट टिकट और होटल में ठहरने की व्यवस्था भी आरोपियों ने की। वहां पहुंचने के बाद कुछ लोगों ने खुद को कंपनी के अधिकारी बताकर उनके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाई और बैंक खाते से संबंधित एक्सेस अपने पास ले लिया। करीब एक सप्ताह तक उन्हें वहीं रोककर खाते से कई ट्रांजेक्शन किए गए।
बैंक से मिली संदिग्ध लेनदेन की जानकारी
रायगढ़ लौटने के बाद महिला को बैंक से कॉल आया कि उसके खाते में संदिग्ध लेनदेन हो रहे हैं। बाद में विभिन्न राज्यों से मेल भी मिलने लगे, जिनमें साइबर फ्रॉड से जुड़ी रकम उसके खाते में जमा होने की जानकारी दी गई। जांच में सामने आया कि 29 दिसंबर 2025 से उसके खाते में करोड़ों रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन हो चुके थे। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मितेश सोनी (31) निवासी भिलाई-3, विजय चंद्रा (35) निवासी सक्ती, अजय साहू (35) निवासी रायगढ़, अभय यादव (23) और सचिन चौहान (24) शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
साइबर गैंग को उपलब्ध कराते थे बैंक खाते
जांच में पता चला कि, आरोपी अभय यादव पहले एक स्थानीय बैंक में काम कर चुका है। इसी दौरान उसकी पहचान विजय चंद्रा से हुई और फिर अन्य आरोपियों से संपर्क हुआ। इसके बाद सभी को टेलीग्राम ग्रुप में जोडक़र साइबर फ्रॉड गैंग के लिए कॉरपोरेट बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने का काम सौंपा गया। ये आरोपी अलग-अलग राज्यों में सक्रिय साइबर ठगी गिरोहों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया जाता था। इसके बदले उन्हें 5 से 15 प्रतिशत तक कमीशन मिलता था।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, ऐप या वित्तीय लेनदेन से सावधान रहें। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

2 जून को कैरियर काउंसलिंग सेमिनार

सर्प दंश पीडि़त दो का उपचार जारी

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी

एम्स रायपुर में ‘स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट’ का सफलता पूर्वक ट्रांसप्लांट ऐतिहासिक उपलब्धि : ओपी चौधरी

गारे पेलमा कोल खदान में चोरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर सीएम साय ने बधाई
Next Article बोर्ड परीक्षा के कथित प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में एफआईआर दर्ज

खबरें और भी है....

बोर्ड परीक्षा के कथित प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में एफआईआर दर्ज
महिला के खाते से करोड़ों का ट्रांजेक्शन
नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर सीएम साय ने बधाई
निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढ़े में गिरी बाइक, सरपंच की मौत
अवैध कबाड़ पर फिर गिरी पुलिस की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बोर्ड परीक्षा के कथित प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में एफआईआर दर्ज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?