रायगढ़। एक युवक ने अज्ञात कारण से पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के नेगीपारा निवासी पप्पू पैंकरा पिता प्रेमलाल पैंकरा (24 वर्ष) की रविवार को सुबह घरघोड़ा के अटल आवास के पास एक आम के पेड़ पर लटकती लाश देखी गई। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा और उसकी शिनाख्त होने पर घटना की सूचना परिजनों देते हुए मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव को सौंप दिया है।
वहीं युवक ने किन कारणों से खुदकुशी किया है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
युवक ने फांसी लगाकर दी जान



