NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विधानसभा बजट सत्र : भाजपा विधायक ने उठाया जर्जर पुल-पुलियों की मरम्मत का मुद्दा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > विधानसभा बजट सत्र : भाजपा विधायक ने उठाया जर्जर पुल-पुलियों की मरम्मत का मुद्दा
रायपुर

विधानसभा बजट सत्र : भाजपा विधायक ने उठाया जर्जर पुल-पुलियों की मरम्मत का मुद्दा

आसंदी ने कहा- काम नहीं कर पा रहे ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करना चाहिए

lochan Gupta
Last updated: March 12, 2026 12:08 am
By lochan Gupta March 12, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक विक्रम उसेंडी ने कांकेर जिले के जर्जर पुल-पुलियों की मरम्मत का मुद्दा उठाया. संबंधित मंत्री के जवाब पर आसंदी ने काम नहीं कर पा रहे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने की बात कही.
प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक विक्रम उसेंडी ने कांकेर जिले अंतर्गत जर्जर पुल पुलियों के निर्माण की स्वीकृति का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि निर्माण कब तक होगा? क्योंकि पुलिया काफी संकरा है, और अब डेमेज हो गए हैं, रेलिंग भी नहीं हुई है. क्या इसकी वजह से दुर्घटनाएं घटित हुई है? हां तो किस तरीके की व्यवस्था की गई है?
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जो कांकेर जिले से भानुप्रतापपुर पखांजूर की ओर जाने वाली सडक़ काफी महत्वपूर्ण है. यह सही है कि आज की अवधि तक यह कार्य पूरा करना चाहिए था. जो कि अनुबंधक के चले जाने की वजह से नहीं हो पाया है. अब तक 134 में से 114 पुल-पुलियों का काम किया गया है. लेकिन जो अनुबंध में शामिल था, उसका निर्माण नहीं किया गया है. मामला उच्च न्यायालय में लंबित है.
उन्होंने बताया कि 11 पुल-पुलिए संकरे हैं, लेकिन विभाग ने उसे ठीक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की है. सडक़ों की स्वीकृति के लिए क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र भी लिखा है. मंत्री जी ने निर्माण की घोषणा की है, बजट में शामिल है. एक पुल का काम अप्रैल तक पूरा हो जाएगा. दूसरे के कार्य में भी हम लगे हुए हैं. हम चाहते हैं कि यह निर्माण कार्य जल्द हो जाए.
इस पर विधायक उमेश पटेल ने सवाल किया कि क्या अभी तक कोई दुर्घटना नहीं हुई है? इस पर अरुण साव ने कहा कि
दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, लेकिन विभाग उसके लिए कार्य कर रहे हैं. अब तक दुर्घटना हुई नहीं है. अनुबंधक चला गया है, इसलिए निर्माण नहीं हुआ. शासकीय स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है.
विधायक ने इस पर कहा कि 77/2 जो सडक़ है, वहां 5 दुर्घटनाएं हो चुकी है. 30 अप्रैल, 11 नवंबर, दिसम्बर, इस तरह से 5 घटनाएं है. लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभाग के उत्तर में कुछ भी नहीं हुआ है, यह कहना यह गलत जानकारी है. इस पर आसंदी ने कहा कि जो भी जानकारी है वो आप उपलब्ध करा दीजिए.
इस पर विधायक ने कहा कि स्थल पर दुर्घटना हुई है, इन्हें स्वीकार तो करना चाहिए. मैं यह पूरी जानकारी पटल पर रखना चाहता हूं.. इस पर आसंदी ने कहा कि जो ठेकेदार कार्य नहीं कर पा रहे उन्हें ब्लैक लिस्टेड करना चाहिए. मंत्री अरुण साव ने कहा कि थाने से दुर्घटना होने की जानकारी नहीं आई है, लेकिन मैं आपकी बात को स्वीकार करता हूं. मैने शुरू से स्वीकार किया है कि महत्वपूर्ण रोड है, इसके मरम्मत के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं.

You Might Also Like

सीएम साय ने स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया शुभारंभ

बोरियाखुर्द गजराज बांध बनेगा पर्यटन स्थल : अरुण साव

मेकाहारा से बच्चा चोरी के आरोपी गिरफ्तार

‘ट्रैफिक मैन’ महेश मिश्रा को मिलेगा राष्ट्रपति पुरूस्कार

गांव में शराब दुकान खोलने का विरोध, सडक़ पर उतरी महिलाएं

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है- सीएम साय
Next Article आयुष्मान कार्ड के मुद्दे पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री

खबरें और भी है....

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं
पॉलीटेक्निक कॉलेज के नामकरण को लेकर विधायक ओपी ने लिखा शिक्षामंत्री को पत्र
क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार
हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान

Popular Posts

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?