NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चेट्रीचंड महोत्सव के रक्तदान शिविर में पहुंचे महापौर चौहान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चेट्रीचंड महोत्सव के रक्तदान शिविर में पहुंचे महापौर चौहान
रायगढ़

चेट्रीचंड महोत्सव के रक्तदान शिविर में पहुंचे महापौर चौहान

lochan Gupta
Last updated: March 11, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta March 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी भवन में चेट्रीचंड महोत्सव समिति एवं सिंधी समाज रायगढ़ के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में समाज के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में लगभग 25 से 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि समाज के लोगों में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया और आगे यह संख्या 100 तक पहुंचने की उम्मीद है।रक्तदान शिविर के दौरान नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीववर्धन चौहान भी सिंधी भवन पहुंचे। उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्तवीरों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके इस सेवा भाव की सराहना की। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित भी किया गया।महापौर जीववर्धन चौहान ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बढक़र मानव सेवा का कोई कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिलना उनके लिए जीवनदान के समान होता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने सिंधी समाज द्वारा चेटीचंड महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद अजय मिश्रा, वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद पति केशव जायसवाल, गगन कातोरे सहित सिंधी समाज के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से समाज में मानवता और सेवा का संदेश दिया।

You Might Also Like

महानवमीं पूजा की सर्वत्र रही धूम, जगतजननी की महाआरती

फिर टूटा सूने मकान का ताला, डेढ़ लाख नगद व 50 हजार के जेवरात ले उड़े चोर

बिमारी से तंग होकर युवक ने जहर सेवन कर की खुदकुशी

रायगढ़ विधानसभा से अनिल चीकू मजबूत दावेदार

संयुक्त मोर्चा ने विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध में खोला मोर्चा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कनकबीरा की धरती पर उतरा केसरिया उत्साह
Next Article रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी ने किया शानदार होली मिलन समारोह का आयोजन

खबरें और भी है....

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं
पॉलीटेक्निक कॉलेज के नामकरण को लेकर विधायक ओपी ने लिखा शिक्षामंत्री को पत्र
क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार
हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान

Popular Posts

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?